बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ के अवशानेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि भोले नाथ की कृपा सब पर बनी रहे। पूरे देश मे आज भोले नाथ के दर्शन करने और जलाभिषेक करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। प्रत्येक मन्दिर पर सुबह से ही भक्तो का तांता लगा हुआ है। भोले नाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करे और देश वा प्रदेश में अमन चैन कायम रहे।
इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू,सुनील सिंह प्रमुख, बब्लू सिंह, संजय सिंह एडवोकेट,पिंकू सिंह ओहरामऊ, राजकुमार अग्रवाल,अमन अग्रवाल,कुल्लूर सिंह,विजय राज सिंह एडवोकेट,पंकज यादव,सानू राठौर,अय्यूब कुरेशी राजू सिंह,सत्त्यम सिंह,डब्बू जायसवाल,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।