गोरखपुर। एडीजी जोन अखिल कुमार के पहल पर चौराहों गली और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसी कैमरा लगवाने वाले सम्मानित व्यक्तियों के घर एडीजी जोन अखिल कुमार बेतियाहाता चौराहे पर डॉ अमित गोयल के डायनस्टिक सेंटर से बेतियाहाता चौराहे तक पुलिस बैंड बाजे के साथ चौराहे पर पहुंचकर डॉ अमित गोयल का एडीजी जोन अखिल कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर कुलदीप मीना पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई सीओ कैन्ट श्यामदेव द्वारा डॉ गोयल का गर्मजोशी के साथ पुलिस बैंड के साथ स्वागत किया। एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि चौराहों पर सी सी कैमरा लग जाने से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूर्ण रूप से कारगर साबित होगा हमारे द्वारा चौराहों व गलियों में सीसी कैमरा लगाने वाले हर सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया जाएगा। बेतियाहाता चौराहे पर एडीजी जोन अखिल कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर कुलदीप मीना एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई सीओ कैंट श्यामदेव व इंस्पेक्टर कैंट सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा डॉ अमित गोयल का बैंड बाजा की धुन पर माला पहनाकर स्वागत किया गया एडीजी जोन अखिल कुमार ने व्यापारियों सम्मानित जनप्रतिनिधियों डॉक्टरों से अपील किया है कि हर चौराहों, गलियों, मोहल्लों में सीसीटीवी लगवाने के लिए गोद लेकर चौराहे पर सीसीटीवी लगवा रहे हैं। सीसी कैमरे लग जाने से अपराध पर लगाम लगेगा सीसी कैमरा लगवाने में लगभग 50,000 का खर्च आएगा इसमें गणमान्य नागरिकों डॉक्टरों जनप्रतिनिधियों को सहयोग कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग करना चाहिए।
Related Articles
गोरखपुर: तिवारीपुर थाना में वसीम रिजवी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग
गोरखपुर। वसीम रिजवी के खिलाफ मुसलमानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर लेकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए तिवारीपुर थाना पहुंचे। हालांकि पुलिस ने तहरीर नहीं ली। तहरीर देने पहुंचे लोगों ने कहा किकुरआन-ए-पाक मुसलमानों का पवित्र धर्म ग्रंथ है। यह अल्लाह की किताब […]
इमाम व मोअज़्ज़िन की तनख़्वाह बढ़ाया जाना वक्त का तकाजा : कारी जमील
बहरामपुर में हुई विचार गोष्ठी, बनी रणनीति गोरखपुर। इमाम व मोअज़्ज़िन की तनख़्वाह के मसले पर शनिवार को गुलाम-ए-मुस्तफा तहरीक की ओर से उलेमा-ए-किराम व अवाम की विचार गोष्ठी बहादुर शाह जफ़र कॉलोनी बहरामपुर में हुई। जिसमें इमाम व मोअज़्ज़िन हज़रात की तनख़्वाह बढ़वाने को लेकर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई गई। सरपरस्ती […]
मक्का-मदीना से लौटे नायब क़ाज़ी मुफ्ती अज़हर का हुआ इस्तकबाल
गोरखपुर। मक्का व मदीना शरीफ़ (सऊदी अरब) की बीस दिवसीय यात्रा व उमरा कर हिन्दुस्तान लौटे शहर के नायब क़ाज़ी मुफ्ती मोहम्मद अज़हर शम्सी का गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर जोरदार इस्तकबाल किया गया। फूल मालाओं का नज़राना पेश कर सैकड़ों लोगों ने शहर के नायब क़ाज़ी से दुआएं लीं। गले मिले। हाथ मिलाया। एयरपोर्ट […]
