मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पढ़ने वाले होनहार छात्र मोहम्मद अरशद रज़ा (करीब 23 साल उम्र) का लखनऊ में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया है। मरहूम अरशद रज़ा आलिम की पढ़ाई कर रहे थे और जल्द उनकी दस्तारबंदी भी होने वाली थी। वह कुशीनगर जिला के रहने वाले थे।उनके इंतकाल से शिक्षकों व छात्रों में ग़म का माहौल है। उनकी तबीयत इसी माह में बिगड़ी थी। पहले गोरखपुर में इलाज हुआ फिर लखनऊ में लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। तमामी हज़रात से गुजारिश है कि मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें।
Related Articles
रहमतनगर में तीन रोजा उर्स-ए-पाक 7 नवंबर से
गोरखपुर। हज़रत मोहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमां के 105वें तीन रोजा उर्स-ए-पाक के मौके पर 7 नवंबर को रात 8:30 बजे से बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में जलसा होगा। जिसमें मौलाना फैजुल्लाह क़ादरी व मौलाना अली अहमद संबोधित करेंगे। यह जानकारी अली गजनफर शाह अज़हरी ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में 8 नवंबर […]
आज पूरी दुनिया इमाम हुसैन को याद कर रही है: उलमा किराम
आज पूरी दुनिया इमाम हुसैन को याद कर रही है: उलमा किराम,
मुहर्रम की दसवीं तारीख़ बहुत फजीलत वाली।
शबे बराअत: मुस्लिम मोहल्लों में रात भर रही चहल-पहल
गोरखपुर। शहर के मुस्लिम मोहल्लों में रात भर चहल-पहल रही। रहमतनगर, गाजी रौजा, खूनीपुर, अस्करगंज, इलाहीबाग, रसूलपुर, उर्दू बाजार, छोटे काजीपुर, मियां बाजार, नखास, तुर्कमानपुर, चक्शा हुसैन, जमुनहिया, गोरखनाथ, तिवारीपुर आदि मोहल्लों में मेले जैसा माहौल नज़र आया। अकीदतमंदों की सहूलियत के लिए जगह-जगह चाय व पानी के स्टाल लगाए गए थे। समाचार अपडेट प्राप्त […]

