नई दिल्ली: अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 सदस्य शामिल हैं, जिस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुरली मनोहर जोशी का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं, लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी को भी शामिल किया गया है, मगर वरुण गांधी का नाम कहीं नहीं है। सिर्फ वरुण गांधी ही नहीं, उनकी मां मेनका गांधी को भी नई कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, जब आज भाजपा ने 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की तो सबकी नजर इस बात पर गई कि इसमें वरुण गांधी का नाम नहीं है। बीते कुछ समय से वरुण गांधी न सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं, बल्कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर भी योगी सरकार के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं। लखीमपुर खीरी कांड में वरुण गांधी हर दिन ट्वीट कर-करके योगी सरकार पर दबाव बनाते नजर आए हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने आज भी लखीमपुर कांड का नया वीडियो सामने आने के बाद ट्वीट किया था और अपनी ही सरकार को घेरते हुए लिखा था- यह वीडियो बिल्कुल शीशे की तरह साफ है। प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं करा सकते हैं। निर्दोष किसानों का खून बहाने की घटना के लिए जवाबदेही तय करनी होगी। हर किसान के दिमाग में उग्रता और निर्दयता की भावना घर करे इसके पहले उन्हें न्याय दिलाना होगा।’
Related Articles
सोशल मीडिया डेस्क ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का “नबी-ए-रहमतﷺ ट्विटर ट्रेन्ड रहा सफल
आशिक़ान-ए-रसूल ﷺ ने मुहिम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और सीरत के पैग़ाम को आम किया: मौलाना उमरैन महफ़ूज़ रहमानी नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (प्रेस विज्ञप्ति) : हुज़ूर ﷺ की शिक्षाओं और सीरत-ए-तय्यबा (पाक सीरत) को आम करने के लिए सोशल मीडिया डेस्क ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से 11 रबी-उल-अव्वल ब-मुताबिक़ 18 […]
ब्रिटेन के नए वायरस के विवरण के लिए पायलटों के संघ ने एयर इंडिया को लिखा पत्र
दिल्ली: 29 दिसंबर (एएनआई): भारतीय वाणिज्यिक पायलट एसोसिएशन ने एयर इंडिया के निदेशक (संचालन) को पत्र लिखकर नए COVID-19 संस्करण के बारे में जानकारी मांगी है।एसोसिएशन ने अपने पत्र में कहा, “हम प्रयोगशालाओं से जानकारी प्राप्त करने और तुरंत उन सभी पायलटों को सूचित करने की मांग करते हैं, जिन्होंने COVID पॉजिटिव और पायलटों का […]
यूनिफॉर्म सिविल कोड सिर्फ मुसलमानों का मसला नहीं – सैय्यद अशरफ किछौछवी
22 जून, नई दिल्ली देश में इस वक्त फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस तेज हो गई है क्योंकि लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने लोगों से इस बारे में सुझाव आमंत्रित किए हैं और भारत सरकार आने वाले संसद सत्र में इसे लाने के बारे में विचार कर रही है, ऐसे समय में ऑल इण्डिया […]
