गोरखपुर। शबे बराअत के मौके पर मुसलमानों ने पूरी रात जिक्रे इलाही, इबादत, तिलावत, दुआ, जियारत व पूर्वजों को याद करने में गुज़ारी। गुनाहों से निज़ात की रात में मुसलमानों ने रो-रो कर अल्लाह से अपने व अपने पुरखों के गुनाहों की माफी मांगी। मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान में लोगों का तांता लगा रहा। घरों में लज़ीज़ पकवानों व हलुवा पर फातिहा पढ़ी गई। गरीबों, बेसहारा व यतीमों को खाना खिलाया गया। पुरुषों ने मस्जिदों में तो वहीं महिलाओं ने घरों में इबादत कर खुशहाली की दुआ मांगी। अलसुबह लोगों ने सहरी खा कर अगले दिन का रोजा रखा। रविवार सूरज डूबने के बाद चला यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक चलता रहा। कसरत से दरूदो सलाम का नज़राना पेश किया गया।
Related Articles
रमज़ान की रहमतों से फैज़याब हो रहे रोज़ेदार
गोरखपुर। मंगलवार को मुकद्दस रमज़ान का तीसरा रोज़ा भी अल्लाह की रज़ा में बीता। लोगों ने जमकर इबादत की। क़ुरआन की तिलावत जारी है। नफ्ल नमाज़ें सलातुल तस्बीह, चाश्त, तहज्जुद, इशराक, सलातुल अव्वाबीन आदि पढ़ी जा रही हैं। नबी व आले नबी पर दरूदो-सलाम का नज़राना पेश किया जा रहा है। सुबह सहरी के लिए […]
माह-ए-रमज़ान का हर पल बेमिसाल-बेहतरीन
गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान का हर पल बेमिसाल व बेहतरीन है। जहां रोज़े में सहरी का मजा है वहीं इफ्तार की लज्ज़त भी है साथ ही जिक्र, शुक्र, सब्र, नेमत, रहमत, तिलावत, नमाज़ का संगम भी है। भूख, प्यास के साथ अल्लाह को राज़ी करने की चाहत भी है। अल्लाह के बंदों ने रविवार को आठवां रोजा […]
बाल दिवस पर मदरसा गौसिया के बच्चों ने लगाई शानदार प्रदर्शनी
गोरखपुर। बाल दिवस के मौके पर मानबेला स्थित मदरसा गौसिया जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने हाथों से निर्मित समानों की प्रदर्शनी लगाई।मुख्य अतिथि डॉ. सारिक नवाज़ रहे। मदरसे के प्रबन्धक हाफिज मोहम्मद हदीस व युवा नेता आफताब अहमद ने कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए बहुत खास है। जिसमें उनकी खुशियों, उनके […]

