गोरखपुर। पटखोली सहजनवां बाजार में हज़रत इब्राहिम शाह कादरी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक मनाया गया। महफिल हुई। फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग के इमाम मौलाना अनवर अहमद तनवीरी ने कहा कि क़ुरआन-ए-पाक की शान में गुस्ताख़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क़ुरआन-ए-पाक अल्लाह की किताब है। इसमें कोई तब्दीली नहीं हो सकती। महफिल का आगाज़ कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हाफिज आफताब ने किया। नात-ए-पाक शहज़ाद अहमद, अब्दुल ग़नी, अनवार, अशरफ ने पेश की। संचालन सरफराज ने किया।सरपरस्ती हाफिज सेराज ने की। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो शांति की दुआ मांगी गई।
Related Articles
बुखार कोई भी हो अस्पताल जाने का संदेश दें
सरकारी अस्पताल के लिए उपलब्ध निःशुल्क 108 एंबुलेंस की सुविधा की दें जानकारी विशेष संचार रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संबंध में जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न गोरखपुर, 27 सितम्बर 2022 जिले के हर नागरिक को यह संदेश दिया जाए कि बुखार कैसा भी हो अस्पताल जाकर चिकित्सक से ही इलाज कराएं। सभी सरकारी […]
जान जोखिम में डालना हो तो जाइए कौड़ीराम से गोरखपुर
कौडीराम।बगहाबीर बाबा मंदिर के पास अस्थाई बंधे में हो रहे कटान को जेपी एसोसिएट्स के कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद बंद किया । लेकिन मंदिर से लेकर बिजरा पुल के बीच में लगभग डेढ़ फीट ऊंचाई में सड़क पर पानी लगा हुआ है और सड़क दलदली होने के कारण उस रास्ते से गुजर रहे […]
गोरखपुर: लंगर-ए-हुसैनी बांटने का सिलसिला जारी
गोरखपुर। सोमवार को अली बहादुर शाह नौज़वान कमेटी की ओर से सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर पर दूसरी बार अकीदतमंदों में लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया। मस्जिद के इमाम मौलाना अली अहमद ने फातिहा ख़्वानी के बाद कहा कि हज़रत इमाम हुसैन का किरदार यह था कि जब मक्का से कूफ़े के सफर के वक़्त दुश्मन ने […]

