गोरखपुर। गुलरिया थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत भभौर निवासी राम आज्ञा चौधरी का 25 वर्षी पुत्र नीरज चौधरी रमवापुर अपने बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या किया घटनास्थल पर मुकामी पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम आज्ञा चौधरी के दो पुत्र पंकज चौधरी नीरज चौधरी में से नीरज छोटा लड़का था बड़ा पंकज अपने पत्नी दो बच्चों के साथ अलग रहता है नीरज की डेढ़ माह की एक पुत्री के साथ पत्नी अपने मायके कैथवलिया एक माह से रह रही थी बुधवार को रात्रि में नीरज मोहर्रम के जुलूस में सम्मिलित हुआ था आज बृहस्पतिवार को सुबह रमवापुर नीरज के बगीचे में उसकी लटकती लाश दिखाई दी सुबह दौड़ने वाले बच्चे देखकर अगल-बगल के गांव में फोन से सूचना देकर अवगत कराया भीड़ पहुंचने पर ग्राम वासियों ने रामाज्ञा चौधरी के सुपुत्र नीरज चौधरी के रूप में किया अब नीरज क्यों पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की यह जांच का विषय है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि नीरज पेड़ पर लटक कर आत्महत्या किया या कुछ साजिश कर्ताओं ने हत्या कर पेड़ से लटका दिया यह जांच का विषय है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा बरहाल परिवार जनों का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है रामाज्ञा का कमासूत बेटा नीरज अब इस दुनिया में नहीं है पत्नी कैथवालिया से पहुंच चुकी है।
Related Articles
मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल मानबेला में मनाया गया मिसाइल मैन डा० एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म दिन
गोरखपुर आज दिनाँक 15 अक्टूबर 2024 को महान वैज्ञानिक, भारत के 11वें राष्ट्रपति, भारतरत्न आदरणीय डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम साहब (अबुल पक्कीर जैनुलआबेदीन अब्दुल कलाम) की यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के मौके पर, मदरसा गौसिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल मानबेला में, समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफ़ताब अहमद एवं हाफिज मोहम्मद हदीस साहब के नेतृत्व में […]
बुखार कोई भी हो अस्पताल जाने का संदेश दें
सरकारी अस्पताल के लिए उपलब्ध निःशुल्क 108 एंबुलेंस की सुविधा की दें जानकारी विशेष संचार रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के संबंध में जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न गोरखपुर, 27 सितम्बर 2022 जिले के हर नागरिक को यह संदेश दिया जाए कि बुखार कैसा भी हो अस्पताल जाकर चिकित्सक से ही इलाज कराएं। सभी सरकारी […]
उर्दू भाषा हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है: प्रोफेसर पूनम टंडन
सर सय्यद पर आधारित प्रो असगर अब्बास का शोध आधिकारिक महत्व रखता है: प्रो अब्बास रजा नय्यर उर्दू के नामचीन स्कॉलर और आलोचक प्रोफेसर असगर अब्बास की याद में शहर की मारूफ संस्था यासमीन शरीफ वेलफेयर सोसाइटी व फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में 05 अक्टूबर को एम एस आई इंटर […]


