इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के जन्मदिन पर प्रदेशभर से हजारों समर्थकों व युवाओं का हुजूम बधाई देने के लिए गुलदस्ते, पुष्पमाला और केक लेकर उमड़ पड़ा। इंदौर से भी उनसे जुड़े खास करीबी परवेज़ शेख भी जन्मदिन की बधाई देने ग्राम कासेल राजपुर (बड़वानी) पहुंचे।सर्वहारा वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन मनाया। कट्टर समर्थक परवेज शेख़ के नेतृत्व मे अभिषेक बागवारे, इम्तियाज बेलिम, मयंक्र वर्मा, हनी प्रवीण निखरा धर्मेन्द्र गेंदर,चिंटू वर्मा, राकेश कौतुक के द्वारा गुलाब की माला पहनाकर और मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेता की बर्थडे पॉलिटिक्स से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है जन्मदिन के बहाने बाला बच्चन ने दिया कि वह मज़बूत, कद्दावर और जन-जन के नेता हैं। इंदौर से पहुंचे उनके करीबी परवेज़ शेख ने बाला बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा बाला बच्चन प्रभावी व्यक्तित्व के हैं। जिन्होंने गरीब परिवार में जन्म लेकर ग्राम काँसेल की चौपाल से लेकर भोपाल तक का सफर जनसेवा के साथ किया है, जो हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को भी ज़िन्दगी में कोई मुक़ाम चाहिये तो उनके पदचिन्हों पर चलें।
Related Articles
मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी का गठन
मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी का गठन
सांसद शंकर लालवानी और आईडीए उपाध्यक्ष शुक्ला ने मक्का मदीना से आने वाले हाजियों का किया स्वागत
सांसद शंकर लालवानी और आईडीए उपाध्यक्ष शुक्ला ने मक्का मदीना से आने वाले हाजियों का किया स्वागत
इंदौर में ख़ानक़ाहे फ़ैज़े क़ादरी पर 54 वां जश्ने ग़ौसुल आज़म दस्तगीर मनाएंगे
इंदौर। सामाजिक एकजुटता, सर्वधर्म समभाव के संदेश के साथ रावजी बाजार स्थित ख़ानक़ाहे फ़ैज़े क़ादरी पर 54 वां जश्ने ग़ौसुल आज़म दस्तगीर 14-15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।ख़ानक़ाहे फ़ैज़े क़ादरी के सज्जादानशीन मेहमूद ख़ान क़ादरी ने यह जानकारी देते हुए बताया प्रतिवर्षानुसार इस साल भी इस्लामी कैलेंडर के चौथे माह रबीउल आखिर की ग्यारह तारीख को […]

