इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के जन्मदिन पर प्रदेशभर से हजारों समर्थकों व युवाओं का हुजूम बधाई देने के लिए गुलदस्ते, पुष्पमाला और केक लेकर उमड़ पड़ा। इंदौर से भी उनसे जुड़े खास करीबी परवेज़ शेख भी जन्मदिन की बधाई देने ग्राम कासेल राजपुर (बड़वानी) पहुंचे।सर्वहारा वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन मनाया। कट्टर समर्थक परवेज शेख़ के नेतृत्व मे अभिषेक बागवारे, इम्तियाज बेलिम, मयंक्र वर्मा, हनी प्रवीण निखरा धर्मेन्द्र गेंदर,चिंटू वर्मा, राकेश कौतुक के द्वारा गुलाब की माला पहनाकर और मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेता की बर्थडे पॉलिटिक्स से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है जन्मदिन के बहाने बाला बच्चन ने दिया कि वह मज़बूत, कद्दावर और जन-जन के नेता हैं। इंदौर से पहुंचे उनके करीबी परवेज़ शेख ने बाला बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा बाला बच्चन प्रभावी व्यक्तित्व के हैं। जिन्होंने गरीब परिवार में जन्म लेकर ग्राम काँसेल की चौपाल से लेकर भोपाल तक का सफर जनसेवा के साथ किया है, जो हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को भी ज़िन्दगी में कोई मुक़ाम चाहिये तो उनके पदचिन्हों पर चलें।
Related Articles
खान बहादुर ट्रस्ट ने अनुभूति आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच डॉ. सनव्वर पटेल का जन्मदिन मनाया
इंदौर। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनव्वर पटेल का जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत इंदौर में अनुभूति आश्रम विज़न सेवा संस्थान पर दिव्यांग बच्चों के बीच खान बहादुर ट्रस्ट के बैनर तले अध्यक्ष मोईद पठान की अगुवाई में डॉ. सनव्वर पटेल का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों […]
कला प्रदर्शनी में दिखी संस्कृति की सुंदर विविधता
इंदौर क्रिएट स्टोरीज एनजीओ के बैनरतले कैनरीज आर्ट गैलरी में दो दिनी कला प्रदर्शनी में कला के खूबसूरत रंग देखने को मिले। प्रदर्शनी क्यूरेटर दीपक शर्मा ने बताया इस प्रदर्शनी में 9 से 52 साल तक के 25 कलाकारों के 90 कलाकृति प्रदर्शित है ।प्रदर्शनी का उद्घाटन स्टेट जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आर्टिस्ट विजय सोहनी ने […]
बिग ब्रेकिंग: इंदौर की ओर से महाराष्ट्र जा रही बस लाल डब्बा गाड़ी नर्मदा नदी में गिरी
धार में बड़ा हादसा हो गया। धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। अब तक 2 शव निकाले जा चुके हैं। बस में इंदौर-पुणे के कई लोग सवार थे। धामनोद के खलघाट में […]


