गोरखपुर। हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख़्वाजा ग़रीब नवाज़) का उर्स-ए-पाक शुक्रवार को शहर की मस्जिदों व दरगाहों में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी होगी। जलसों का आयोजन होगा। लंगर बांटा जाएगा। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत की ओर से जामा मस्जिद रसूलपुर में बाद नमाज असर, मोती मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर में बाद नमाज मगरिब, मस्जिदे बेलाल दरियाचक रसूलपुर भट्टा में बाद नमाज एशा जलसा होगा। बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर व गॉर्डन हाउस मस्जिद जाहिदाबाद गोरखनाथ में बाद नमाज एशा उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को ही दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल में भी उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महफिल-ए-मिलाद का प्रोग्राम होगा। जिसमें तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत के उलेमा-ए-किराम तकरीर पेश करेंगे। नात व मनकबत का सिलसिला चलेगा। बाद नमाज जुमा फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी होगी। इसके बाद लंगर तकसीम किया जाएगा।
Related Articles
गोरखपुर: परंपरागत रास्तों से ही ताजिये ला व ले जा सकेंगे नई परंपरा नहीं कायम होगी- एसएसपी
गोरखपुर। मोहर्रम के त्योहार को गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए मनाए। मुहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एनेक्सी सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों पीस कमेटी सदस्य व मतवल्ली के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिससे मोहर्रम रक्षाबंधन शिवरात्रि का त्यौहार सकुशल संपन्न किया […]
प्रसिद्ध वक्ता मौलाना साहब अली चतुर्वेदी ने किया गोला बाजार का दौरा, धार्मिक व सामाजिक मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श
गोला बाजार/गोरखपुर: हमारी आवाज, 15 सितंबर कल 15 सितंबर को धार्मिक व सामाजिक मुद्दों को लेकर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1व 9 {नूरी मस्जिद} में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गोला बाजार के दौरे पर गए प्रसिद्ध वक्ता मौलाना साहब अली चतुर्वेदी ने स्थानीय लोगों के साथ कई एक धार्मिक व सामाजिक […]
मौलवी चक बड़गो में जलसा: ज़िक्र ए हुसैन हर दौर में हुआ, हर दौर में होगा: नायब क़ाज़ी
कर्बला का पैग़ाम सच व हक को झुकाया और मिटाया नहीं जा सकता: क़ारी रहमत गोरखपुर। नौज़वान कमेटी की ओर से मौलवी चक बड़गो में मंगलवार देर रात ‘जिक्रे इमामे हुसैन’ जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफ़िज़ शहनवाज़ ने की। नात व मनकबत मौलाना मोहम्मद उस्मान बरकाती व मौलाना तालीम रज़ा निज़ामी ने पेश की। […]
