गोरखपुर। हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख़्वाजा ग़रीब नवाज़) का उर्स-ए-पाक शुक्रवार को शहर की मस्जिदों व दरगाहों में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी होगी। जलसों का आयोजन होगा। लंगर बांटा जाएगा। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत की ओर से जामा मस्जिद रसूलपुर में बाद नमाज असर, मोती मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर में बाद नमाज मगरिब, मस्जिदे बेलाल दरियाचक रसूलपुर भट्टा में बाद नमाज एशा जलसा होगा। बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर व गॉर्डन हाउस मस्जिद जाहिदाबाद गोरखनाथ में बाद नमाज एशा उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को ही दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल में भी उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महफिल-ए-मिलाद का प्रोग्राम होगा। जिसमें तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत के उलेमा-ए-किराम तकरीर पेश करेंगे। नात व मनकबत का सिलसिला चलेगा। बाद नमाज जुमा फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी होगी। इसके बाद लंगर तकसीम किया जाएगा।
Related Articles
अर्थ आवर पर 28 की शाम 8.30 से 9.30 बजे तक बंद रखे बत्तियां
जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने लोगों से की अपीलबोले सिर्फ बत्तियां बुझाने तक सीमित न रहे ब्लकि पृथ्वी को बचाने के लिए पहल करें गोरखपुर।जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने लोगों से अपील किया है कि वे ‘अर्थ आवर 2022’ की 16वीं वर्षगांठ पर जयवायु परिवर्तन की चिंताओं से जुड़े। 28 मार्च की शाम 8.30 बजे […]
हजरत उस्मान गनी की याद में सैकड़ों राहगीरों में बांटी आइसक्रीम, पिलाया शरबत
गोरखपुर। रविवार को इस्लाम धर्म के तीसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना उस्मान गनी रदियल्लाहु अन्हु का शहादत दिवस (उर्स-ए-पाक) शहर में मुहब्बत, अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। फातिहा ख्वानी की गई। जाफरा बाजार, खूनीपुर व रहमतनगर में आइसक्रीम व ठंडे शरबत (सबीले उस्मान) का स्टाल लगाकर सैकड़ों राहगीरों को शरबत व पानी […]
कला व विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्राओं की प्रतिभा
आमना मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज बहरामपुर में लगी शैक्षणिक प्रदर्शनी गोरखपुर। आमना मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज व आमना चिल्ड्रेन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) बहरामपुर में शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने शैक्षणिक प्रदर्शनी का उदघाटन किया। सभी विषयों मुख्य रूप से आधुनिक शिक्षा कंप्यूटर, विज्ञान, गृह विज्ञान भूगोल […]


