पंजाब के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके स्थित कुंभड़ा गांव में शनिवार दोपहर बाद फर्नेस इकाई में हादसा हो गया। इसमें सात मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। उबाल आने के कारण लोहा भट्ठी के पास काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और पांच अन्य घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ आकाश दत्त का कहना है कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इस संबंधी इकाई के मालिक से संपर्क नहीं हो पाया है।
Related Articles
पेरिस में हुआ था विश्वास घात, अब भाजपा को उसके गढ़ में दी मात, विनेश फोगाट ने जुलाना सीट पर किया कब्जा
जुलाना। 8 अक्टूबरविनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट से जीत हासिल की है! उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया है। यह जीत न केवल विनेश के लिए बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी इस सीट पर पिछले 19 सालों से […]
हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया
⭕ हरियाणा हिंसा के लिए डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने यात्रा निकालने वालों को दोषी बताया “यात्रा निकालने वालों ने स्थानीय प्रशासन को यात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी, इसीलिए हिंसा हुई” समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें
आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में वायु सेना कर्मचारी राम सिंह गिरफ्तार
लुधियाना: हमारी आवाज़, 31Dec// पंजाब के लुधियाना के सुधार इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में हलवारा वायु सेना के एक कर्मचारी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी न्युज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी| राम सिंह लुधियाना के हलवारा एयर फोर्स स्टेशन में डीजल […]

