बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी)तहसील रामसनेहीघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरापुर तालुक के कमपोजिट विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ग्राम प्रधान श्री आशीष मिश्रा व ए आर पी श्री अरुण कुमार सूर्य प्रकाश वर्मा रमेश चंद्र तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक की उपस्थित में राष्ट्रगान का गायन किया गया।तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभातफेरी कार्यक्रम पश्चात बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक भव्य भारत का मानचित्र बनाकर छायांकन किया गया। ए आर पी महोदय द्वारा विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा पुरस्कृत किया गया।आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावकों सहित ग्राम सभा के अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
फतेहपुर में नवासा-ए-रसूल हज़रत इमाम हुसैन रज़ि० की अकीदत और मोहब्बत में बड़े ही अदब और एहतिराम के साथ दसवीं मोहर्रम के निकाले गये जुलूस
बाराबंकी: फतेहपुर में नवासा-ए-रसूल हज़रत इमाम हुसैन रज़ि० की अकीदत और मोहब्बत में बड़े ही अदब और एहतिराम के साथ दसवीं मोहर्रम के निकाले गये जुलूस
आरिफ नक़वी का निधन महजरी साहित्य के लिए बड़ा झटका
बाराबंकी।बर्लिन में रहने वाले प्रसिद्ध महजरी लेखक आरिफ नकवी का निधन हो गया है, जिससे उर्दू समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। आरिफ नकवी का संबंध मूल रूप से लखनऊ से था, लेकिन पिछले छह दशकों से वे जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रह रहे थे। उन्होंने जर्मनी में उर्दू की लौ जलाए […]
बाराबंकी: नगर का मजबूत संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग खोलता हैं:पी एल पुनिया
बाराबंकी: नगर का मजबूत संगठन पार्टी प्रत्याशी की जीत का मार्ग खोलता हैं:पी एल पुनिया।
सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन वार्ड के हिसाब से मजबूत संगठन खड़ा करने में अपना सहयोग दें।

