बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) शहर के मोहल्ला रफ़ी नगर में स्थित डॉक्टर ए.एच. उस्मानी के निवास पर छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम मौलाना फ़हीम अहमद ( कुर्सी ) की अध्यक्षता एवं डॉक्टर अबरार उस्मानी के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते क़ुरआन मजीद की आयतों से हुआ।आयोजित कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड की परीक्षा में प्रथम थ्रेणी मे उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओ को फूलों का हार पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 19 छात्र एवं छात्राओं को उपहार तथा प्रशस्तिपत्र भेंट किए गए। सबसे अधिक अकं प्राप्त करने वाली कुर्सी में स्थित मदरसा की छात्रा शबीना पुत्री वसीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर सुल्ताना ने सभी बच्चो को अपनी ओर से सौ सौ रूपये नक़द इनाम के तौर पर दिए। सम्मान प्राप्त करने वाली 13 छात्राए कुर्सी मदरसा की,मदरसा अरबिया रहमान गंज के 4 छात्र, जैदपुर मदरसे का एक छात्र तथा 1छात्रा मदरसा अरबिया हनफ़ीउल उलूम बंकी की शामिल है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी दिलाई जनी चाहिए। जिससे वो आगे चलकर डॉक्टर,इंजीनियर,आई ए एस और आई पी एस में अपनी जगह बना सकें।इस मौके पर तारिक़ जिलानी फ़ैज़ ख़ुमार, शोएब अनवर, इमरान नदवी,मास्टर शाहनवाज़, डॉक्टर तनवीर सुल्ताना,डॉक्टर अकमल अलवी, डॉक्टर सलमान यूनुस,शमसुददीन,ज़ुबेर क़िदवई, सहल उस्मानी,चन्दनउस्मानी और हमज़ा वगैरह मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के प्रबंधक डॉक्टर ए.एच.उस्मानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Articles
बाराबंकी: जनपद में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न
बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा नामित परियोजना निदेशक बाराबंकी मनीष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिला बाराबंकी के लगभग सभी जिला स्तरीय अधिकारी जो उक्त समिति के पदेन सदस्य नामित किये गये है, उपस्थित रहे। इस जिला पर्यटन एवं संस्कृति […]
भारतीय किसान यूनियन ने जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में 15 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बारांबकी(अबू शहमाअंसारी)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति व भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट द्वारा हर माह की तरह माह भी आज दिनांक 6 जुलाई को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया 15 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया रक्त दाताओं में मुख्य रूप से अनुज यादव शुभम गुप्ता माशूक अली आशीष कश्यप प्रथम जायसवाल […]
समाजवादी सरकार में ही जनता के चेहरे पर आती है मुस्कान: राकेश वर्मा
बाराबंकी (अबू शहमा अंसारी) समाजवादी सरकार में ही जनता के चेहरे पर आती है मुस्कान ,अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही होता है आम जनता का विकास उक्त विचार पूर्व मंत्री राकेश वर्मा जी ने आज अपने कंपनी बाग स्थित आवास पर सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों से कहींपूर्व मंत्री ने कहा कि देश और […]

