गोरखपुर। तिरंगा वाहन रैली नगर निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज महापौर सीताराम जायसवाल एडीजी जोन अखिल कुमार जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा मा0 पार्षदगण द्वारा पैडलेगंज गौतमबुद्ध गेट से तिरंगा रैली के 300 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गौतम बुद्ध गेट से होते हुए छात्रसंघ चौराहा – अम्बेडकर चौक – शास्त्री चौक – कचहरी गोलघर – यातायाता तिराहा – धर्मशाला बाजार – गोखनाथ मन्दिर – बरगदवा तिराहा से पुनः वापस हुई। इस रैली में नगर निगम के अधिकारियांे एवं कर्मचारियों के साथ-साथ मा0 पार्षदगण भी दो और चार पहिया वाहनों से तिरंगा वाहन रैली में प्रतिभाग किये। साथ ही जनता भी अपने वाहनों के साथ रैली प्रतिभाग किया। उक्त रैली के द्वारा भारत की एकता व अखण्डता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस वृहद् वाहन रैली में सम्मिलित वाहनों को भारत माता के चित्र एवं अमर शहीदों के चित्रों से सजाया गया एवं साथ ही सभी वाहनों पर तिरंगा झण्डा लहराते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ रैली अपने गन्तव्य रूट पर भव्यता के साथ मर्यादित तरीके से निकाली गयी।
Related Articles
मणिपुर में महिलाओं पर यौन हिंसा की बर्बर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मणिपुर में महिलाओं पर यौन हिंसा की बर्बर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
माह-ए-सफ़र का आगाज़ मंगलवार से: आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ां सहित अज़ीम हस्तियों का मनेगा उर्स
गोरखपुर। दीन-ए-इस्लाम के दूसरे माह ‘सफ़र’ का आगाज़ मंगलवार 30 अगस्त से होगा। माह-ए-सफ़र में देश-विदेश की अज़ीम मुक़द्दस हस्तियों जैसे सहाबी-ए-रसूल हज़रत सैयदना सलमान फारसी रदियल्लाहु अन्हु, हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु, जंगे आज़ादी के अज़ीम मुजाहिद अल्लामा फज़ले हक़ खैराबादी, मुजद्दिदे आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां, हज़रत सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी, […]
गोरखपुर: लंगर-ए-हुसैनी व फल बांटा गया
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर के निकट बुधवार को दरगाह हज़रत मोहम्मद अली बहादुर शाह के खादिमों द्वारा लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया। अकीदतमंदों ने लंगर खाया। सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अली अहमद ने कहा कि इमाम हुसैन का किरदार यह था कि जब मक्का […]
