मध्य प्रदेश

छोटे बच्चे की तरह पौधों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य

अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में अंकुर अभियान के तहत लगाए पौधे

इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate]

इंदौर। हमारे जीवन में वृक्षों का महत्व अद्भुत है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उसकी देखभाल भी हमें एक छोटे बच्चे की तरह करना हमारा कर्तव्य है। उक्त प्रेरक विचार सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक ने स्कीम न.74 स्थित अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में अंकुर अभियान के तहत पौधौरोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर सुचिता तिर्की बेक, संस्था सचिव चंचल सलारिया व दिव्यांग बच्चों के द्वारा पौधरोपण किया गया।जिसमे अलग अलग तरह के छायादार व फलदार पौधे जैसे बादाम, जामुन, करंज, मोरसली , तिकोमा के दस-दस पौधे लगाए गए। विभाग की संस्था सचिव चंचल सलारिया ने बताया कि वर्तमान में अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में 52 बच्चे हैं। जब भी किसी बच्चे का जन्मदिन होता है उस बच्चे के हाथों संस्था में एक पौधा जरूर लगाते है। वृक्ष लगाने से ही हमारा देश व जीवन खुशहाल रहेगा ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश मामाजी, दीपक सोनी, मोनी रांका ( राजहंस ) प्रियंका महाडिक, दीपिका गोमे, प्रियंका पारिख विशेष रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में हरियाली बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *