बाराबंकी

बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसान की समस्याओं पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित धरना प्रदर्शन गिरफ्तारी: कांग्रेस

इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate]

बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी)कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में पेट्रोल, डीजल, एल.पी.जी., दाल, खाना पकाने के तेल आदि की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आटा, शहद, दही, पनीर जैसी आवश्यक वस्तुओं पर लगाई गयी जी.एस.टी. के विरोध में बढ़ती हुई बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन में सैकड़ो कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन करके अपनी गिरफ्तारी दी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसान की समस्याओं पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित धरना प्रदर्शन गिरफ्तारी कार्यक्रम में सैकड़ो कांग्रेसजन इन्दिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय से हाथों में सरकार विरोधी तख्ती लेकर छाया चौराहे सड़क पर आये जहां पुलिस बल के द्वारा रोके जाने पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार सरकार प्रदर्शन करके कांग्रेसजनो ने अपनी गिरफ्तारी दी, गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन द्वारा पुलिस हिरासत में कांग्रेसजनों को लेकर गन्ना दफ्तर परिसर लाया गया जहां पर दोपहर बाद रिहा कर दिया गया।
बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी किसानो की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करके गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अरशद इकबाल, श्रीमती गौरी यादव, के.सी.श्रीवास्तव रामहरख रावत, शबनम वारिस, सिकन्दर रिजवी, मो. इरफान कुरैशी, इन्द्रजीत रावत, मो. आरिफ, सियाराम यादव, जलालुद्दीन गुड्डू, मुइनु्ददीन अंसारी, डॉ. गणेश शर्मा, अरशद अहमद, धनंजय सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, अतीक अहमद सद्दन, अम्बरीश रावत, वीरेन्द्र प्रताप यादव, प्रीती शुक्ला, पिंकी पाण्डेंय, मो. जीशान, सौरभ पाण्डेंय, सुरेन्द्र सिंह सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन थें।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *