गोरखपुर। ईद-उल-फित्र की नमाज़ के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां तेज हैं। साफ-सफाई व रंग रोगन जारी है। ईदगाह मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फित्र और ईद-उल-अज़हा की ख़ुशी मनाने के लिए है। यहीं पर दो रकात नमाज़ अदा कर बंदे अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और खुशियां मनाते हैं। ईदगाहें के अलावा शहर में मौजूद कई दर्जन मस्जिदों मे भी ईद-उल-फित्र की नमाज़ की तैयारियां तेज हैं। कारी मोहम्मद अनस रज़वी ने बताया कि ईदगाह का अर्थ होता है ख़ुशी की जगह या ख़ुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदे दो रकात नमाज़ पढ़कर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। जब बंदा 29 दिन या 30 दिन का रोज़ा पूरा कर लेता है तो अल्लाह तआला उसे ख़ुशी मनाने का हुक्म देता है।
Related Articles
इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
सेराज अहमद कुरैशी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। भारत वर्ष को अहिंसा के सिद्धांत पर स्वतंत्र कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वतन्त्र भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए “जय जवान ,जय किसान “का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीः जी को उनके के जयंती पर इंडियन ह्यूमन राइट्स ऑर्गनिज़ेशन गोरखपुर इकाई द्वारा […]
बकरीद: सुल्तान, अर्तुगुल, टीपू हैं आम के शौकीन, खूबसूरती बेमिसाल
गोरखपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 10 जुलाई को है, कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी जोर शोर से हो रही है। गली, मोहल्ले व बाज़ार में कुर्बानी के बकरे बिक रहे हैं। जामा मस्जिद उर्दू बाजार के निकट, इलाहीबाग, रेती, खूनीपुर, मछली दफ्तर के निकट बकरों का बाज़ार हर रोज सज रहा है। बाजार में करीब […]
दीन का इल्म हासिल कर दीन-ए-इस्लाम के साथ रिश्ता मजबूत करें
पचपेड़वा में सजी दीनी महफ़िल गोरखपुर। चक्शा हुसैन पचपेड़वा में मंगलवार देर रात दीनी महफ़िल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी मो. हुसैन ने किया। नात-ए-पाक मौलाना शादाब अहमद रज़वी ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी (नायब क़ाज़ी) ने कहा कि हालात से मायूस होने के बजाए जरूरी है कि उसे बदला जाए। […]
