गोरखपुर। ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ आदि स्थानों पर सेवईयों का बाज़ार पूरी तरह से सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटीज की सेवईयां मौजूद हैं, जो क्वालिटीज़ और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। बाहर व आसपास के इलाकों से लोग खरीदारी करने शहर आ रहे हैं। उर्दू बाज़ार स्थित ताज सेवई सेंटर के मोहम्मद कैस व मोहम्मद आरिफ़ ने बताया कि उनके यहां छड़ व सादी सेवई 60 रू. किलो, छत्ते वाली सेवई 80 रू. किलो, किमामी सेवई 100 व 120 रू. किलो, बनारसी 140 व 160 रू. किलो, भुनी सेवई 140 रू. किलो, लाल लच्छा 150 से 200 रू. किलो, सफेद लच्छा 100 व 120 रू. किलो, बनारसी लच्छा 160 रू. किलो, सूतफेनी 200 रू. किलो, रूमाली 120 रू. किलो, दूध फेनी 160 रू. किलो में बिक रही है। ताज मो. उर्फ कैस की मानें तो इस समय सबसे ज्यादा मांग में बनारसी किमामी सेवई है, जो हाथों हाथ बिक जा रही है।
Related Articles
5 फरवरी: आज की बड़ी ख़बरें
हमारी आवाज़ (डेस्क) 5फरवरी दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए निर्देश, मंत्रियों और पार्टी के बड़े नेताओं को निर्देश, हर राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के निर्देश,सांसदों को अपने क्षेत्रों में पीसी करने के निर्देश, 6-7 फरवरी और 13-14 फरवरी को प्रेसवार्ता बजट को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे मंत्री और नेता. दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा […]
गोरखपुर: तीन थाना क्षेत्रो मे चोरी की पर्याय बने चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर। पिपराइच कोतवाली शाहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की पर्याय बन चुके चोरों को कोतवाली शाहपुर पिपराइच की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार।थाना पिपराइच , थाना कोतवाली व थाना शाहपुर क्षेत्र मे हुई चोरी/नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के 04 चोरो/नकबजनो/अभियुक्तगण व 04 बाल आपचारी को गिरफ्तारी किया पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण […]
गोला: 02 शातिर लूटेरे, लूटे गए मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति थाना गोला जनपद गोरखपुर दिनांक 18.01.2021 पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल नेतृत्व में प्र0नि0 संतोष कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 रंजीत तिवारी व का0 नुरूद्दीन खां का0 प्रशान्त यादव,का0 विरेन्द्र चौधरी थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा थाना गोला जनपद […]

