गोरखपुर

प्रतिबंधित पालिथीन का इस्तेमाल रोकने आगे आए छात्र: अरविंद त्रिपाठी

  • वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने कैनवॉस पर चित्र बना लिया पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प
  • वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के ‘विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह’

गोरखपुर।
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि पृथ्वी ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज के कारण इन दिनों संकट के दौर से गुजर रही। जल, नदिया, खाद्यान सब प्रदूषित हो चला है। प्लास्टिक के कण मनुष्य के शरीर तक को प्रभावित कर रहे हैं। छात्रों का आह्वान किया कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल अपने घरों में रोके। अभिभावकों को बाजार कपड़े का थैला लेकर जाने के लिए प्रेरित करें।
अरविंद त्रिपाठी, सोमवार को गोरखपुर हेरिटेज फाउंडेशन एवं वन विभाग द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह’ के अंतर्गत वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों की चित्रकला प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन की पहल की सराहना की। उन्होंने छात्रों को जल संरक्षण एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल के प्रति जागरूक भी किया। प्रबंधक शैलेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पुराणों में पृथ्वी को माता के रूप में पूज्य माना है लेकिन ऐसा सिर्फ कहने से नहीं होगा बल्कि उसे अपने व्यवहार में भी लाना पड़ेगा। हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से हेरिटेज फोटोग्राफर डॉ संदीप श्रीवास्तव ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के टिप्स दिए। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य डॉ रविश कुमार मिश्रा, शिक्षक अनिता सिंह, प्रेमशंकर पटेल, विशाखा, प्रियंका यादव,ज्योतिमा श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
जूनियर और सीनियर वर्ग में क्रमश प्रथम भूमि तिवारी, अंजली गुप्ता, द्वितीय अनुष्का तिवारी और आकांछा, तृतीय आयुषी और श्याम्भवी रहीं। इस दौरान हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी नरेंद्र मिश्र, ट्रस्टी अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, सैयद फरहान अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *