पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ख़ुशबू का तोहफ़ा रद्द नहीं फरमाते थे। इत्र लगाना पैगंबर-ए-आज़म की सुन्नत है। मुकद्दस रमज़ान व ईद में इत्र की मांग बढ़ जाती है। नखास स्थित इत्र के विक्रेता अख्तर आलम ने बताया कि मजमुआ, फिरदौसी, गुलाब, मुश्क, मुश्क अम्बर, मैगनेट, अतर संदल, बहार, अतर फवाके सद़फ , अतर हयाती, कश्तूरी, अतर शमामा बाजार में उपलब्ध है। बाजार में मजमुआ, फिरदौसी, गुलाब की ज्यादा मांग है। वहीं रमज़ान में रोज़ेदार मिस्वाक बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। पैग़ंबर-ए-आज़म ने फरमाया कि मिस्वाक का इस्तेमाल अपने लिए लाज़िम कर लो क्योंकि इसमें मुंह की पाकीज़गी और अल्लाह की खुशनूदी है। रमज़ान में मिस्वाक की खासी मांग है। मिस्वाक बाजार में दस से पंद्रह रुपये में उपलब्ध है। यह मिस्वाक राजस्थान में पाईं जाने वाली पीलू की लकड़ी से बनती है। रमज़ान में मुकद्दस क़ुरआन, दीनी किताब, नमाज़ सीखने की किताब, टोपियों की भी खूब मांग रह रही है। सुर्मा लगाना पैग़ंबर-ए-आज़म की सुन्नत है। रोज़ेदार रमज़ान में इसका खास ख्याल रखते हैं। इस वक्त सुर्मा की भी मांग बढ़ गई है।
Related Articles
मुहर्रम में शहर के युवा दस दिन रोजा रखकर करेंगे नेक काम
शहीदे कर्बला की बारगाह में पेश करेंगे अकीदत का नज़राना गोरखपुर। पिछली बार की तरह इस बार भी माहे मुहर्रम में शहर के युवा रोजा रखकर अकीदतमंदों की मदद कर नेकी का पैग़ाम आम करेंगे। साथ ही पौधरोपण व अन्य नेक काम भी करेंगे। वहीं सोशल मीडिया के जरिए औरों को भी नेक काम करने […]
सरदार भगत सिंह को दिशा छात्र संगठन ने किया याद, लिया संकल्प
गोरखपुर। दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से क्रांतिकारी सरदार भगतसिंह के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे ‘स्मृति संकल्प अभियान’ के तहत शहर के भगतसिंह चौराहा व बेतियाहाता स्थित भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा की गई। संगठन की सदस्य अंजलि ने कहा कि भगतसिंह और उनके संगठन एचएसआरए का स्पष्ट […]
कर्बला के शहीदों की याद में लबों पर जारी या हुसैन की सदा
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। मुहर्रम की 8वीं तारीख़ को मस्जिदों व घरों में हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों की याद में महफिलों का दौर जारी रहा। मस्जिदों, घरों व इमाम चौकों पर फातिहा ख्वानी हुई। उलमा किराम ने ‘शहीद-ए-आज़म इमाम हुसैन’ व कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों […]

