गोरखपुर। मुफ्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-गोरखपुर), मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी (नायब क़ाज़ी), मुफ्ती मेराज अहमद क़ादरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब में नाच-गाना सिनेमा, कैसीनो को इस तरह से अंज़ाम दिया जा रहा है कि इस्लामिक सल्तनत में सोचा ही नहीं जा सकता है। सऊदी अरब एक तथाकथित इस्लामिक सल्तनत बन कर रह गया है। अब उसने तरावीह की नमाज 20 रकअत को कम करके 10 रकअत करना शुरू कर दिया है। भारतीय उपमहाद्वीप सहित पूरी दुनिया में तरावीह की 20 रकअत नमाज़ पढ़ी जाती है। और सउदी अरब में भी अब तक 20 रकअतें पढ़ी गई हैं। अब ये सऊदी अरब की हुकूमत कह रही है कि 10 रकअत पढ़नी चाहिए। जिससे अब लोगों के बीच यह नया फ़ितना उठेगा और इस्लामी दुनिया में लोगों में मतभेद होगा कि मक्का मदीना में अगर तरावीह की 10 रकअत पढ़ी जाती हैं तो हमें भी 10 रकअत करनी चाहिए। इसलिए हम सऊदी अरब के शासकों से मांग करते हैं कि तरावीह की केवल 20 रकअत पढ़ी जानी चाहिए ताकि शरिया का पालन किया जा सके और शांति और व्यवस्था बनी रहे और लोगों का दिल न टूटे।
Related Articles
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में उतरा दिशा छात्र संगठन
गोरखपुर। दिशा छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यालयों में निजीकरण के ख़िलाफ़ अभियान चलाया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच में पर्चा वितरण करके निजीकरण का विरोध करने की अपील की गई। ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी शुरु […]
शादी में न मांगें दहेज, न बजे बैंड-बाजा, खड़े होकर खाने-पीने पर लगे पाबंदी: मोहम्मद अहमद
गोरखपुर। छोटे काजीपुर में शनिवार देर रात जलसा हुआ। आगाज़ क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुआ। नात व मनकबत मोहम्मद अफरोज क़ादरी ने पेश की। अध्यक्षता करते हुए मौलाना मोहम्मद अहमद निज़ामी ने कहा कि इस्लामी शरीअत पर मुसलमानों की जान क़ुर्बान है। मुसलमान शरीअत से कोई समझौता नहीं कर सकता है। अवाम को चाहिए कि […]
पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों को राहत
गोरखपुर: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 18जनवरी// त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार प्रत्याशियों से जमा कराई जाने वाली जमानत राशि के साथ ही चुनावी खर्च के दायरे को नहीं बढ़ाया है। पिछले चुनाव के बराबर ही इसे रखा गया है। इस तरह से निर्धारित सीमा के भीतर ही प्रत्याशी […]

