गोरखपुर। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाज़ार में शुक्रवार को तरावीह की नमाज़ में एक क़ुरआन-ए-पाक पूरा हो गया। यहां करीब तीन हजार लोगों ने तरावीह की नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान क़ुरआन-ए-पाक नई दिल्ली से आए इंजीनियर मौलाना मोहम्मद अमीर हम्ज़ा ने पूरा किया। उन्होंने पूरी रवानी के साथ क़ुरआन सुनाया। इस मौके पर मौलाना अमीर हम्ज़ा को तोहफों से नवाज़ा गया। अंत में सलातो-सलाम पढ़ने के बाद अमनो-अमान, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी गई। आखिर में शीरीनी बांटी गई। बतातें चलें कि रमजानुल मुबारक का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों व कुछ मदरसों में तरावीह की विशेष नमाज़ शुरु हुई थी। तरावीह की नमाज़ के दौरान नमाज़ियों को हाफ़िज़-ए-क़ुरआन द्वारा पूरा क़ुरआन शरीफ बिना देखे सुनाना होता है। मौलाना अमीर हम्ज़ा ने कहा कि हर मुसलमान को चाहिए कि अल्लाह को राज़ी करने के लिए इस मुबारक महीने में दिन में रोज़ा रखे, तिलावत-ए-क़ुरआन करें और रात में खास इबादत नमाज़-ए-तरावीह अदा करे। तरावीह पूरे रमजान माह की रातों में पढ़नी है, भले ही क़ुरआन-ए-पाक पूरा हो चुका हो।
Related Articles
मुहर्रम: शहर के युवा नेक काम कर शहीदे कर्बला को पेश करेंगे अकीदत का नज़राना
गोरखपुर। मुहर्रम को लेकर शासन की गाइडलाइन आ चुकी है। मुस्लिम समुदाय ने मुस्तैदी से गाइडलाइन पर अमल करने की बात कही है। इस बार भी मुहर्रम पर मुस्लिम युवा ढोल, ताशा, जुलूस आदि से दूर रहते हुए ग़रीबों व जरूरतमंदों की मदद करेंगे। साथ ही पौधरोपण व अन्य नेक काम भी करेंगे। वहीं सोशल […]
अलविदा जुमा आज, मस्जिदों में उमड़ेंगे रोज़ेदार
गोरखपुर। मुकद्दस रमज़ान रुख़सत होने वाला है। मस्जिदों में अलविदा जुमा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मस्जिदों की साफ सफाई जारी है। अलविदा जुमा में भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनज़र मस्जिद कमेटियों ने दरी, चटाई, शामियाना व वुजू के लिए पानी का इंतजाम किया है। शुक्रवार को शहर व देहात अंचल की तमाम मस्जिदों […]
इस्लाम अल्लाह का भेजा हुआ सच्चा दीन है: उलमा-ए-किराम
मियां बाज़ार मदीना मस्जिद चौक में जलसा गोरखपुर। ग़ौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां की याद में मियां बाज़ार मदीना मस्जिद चौक में जलसा-ए-ग़ौसुलवरा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। नात व मनकबत मोहम्मद अफ़रोज़ क़ादरी ने पेश की। अध्यक्षता करते हुए मौलाना अब्दुल्लाह बरकाती ने कहा कि सुन्नत-ए-नबवी ईमान की ऐसी कुंजी है […]
