गोरखपुर। हज़रत मोहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमां के 105वें तीन रोजा उर्स-ए-पाक के मौके पर 7 नवंबर को रात 8:30 बजे से बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में जलसा होगा। जिसमें मौलाना फैजुल्लाह क़ादरी व मौलाना अली अहमद संबोधित करेंगे। यह जानकारी अली गजनफर शाह अज़हरी ने दी है। उन्होंने बताया कि जलसे में 8 नवंबर को बाद नमाज़ फज्र क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व मजार शरीफ की गुलपोशी होगी। रात 8:00 बजे रहमतनगर के फिरोज अहमद के घर से सरकारी चादर का जुलूस निकलेगा। जो दरगाह पर समाप्त होगा। 9 नवंबर को सुबह 11:30 बजे फातिहा ख़्वानी होगी। दोपहर 12:30 बजे लंगर बांटा जाएगा। शाम 4:30 बजे कुल शरीफ व दुआ ख़्वानी होगी।
Related Articles
गोरखपुर: एन टी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गोरखपुर: एन टी चिल्ड्रेन्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
इमाम हुसैन कल भी ज़िंदा थे, आज भी ज़िंदा हैं: उलमा किराम
एक दर्जन से अधिक जगहों पर जारी ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’
गोरखपुर में महिलाओं की महफ़िल आज दोपहर से
गोरखपुर। जामिया कादरिया तजवीदुल क़ुरआन लिल बनात बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर में 1 से 5 जुलाई तक दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक महिलाओं की दीनी महफ़िल होगी। जिसमें हज, उमरा, कुर्बानी की फजीलत और मां का किरदार विषय पर आलिमा नाजमीन फातिमा, आलिमा नूर इरम, आलिमा तरन्नुम रोजी, आलिमा गौसिया अंजुम, आलिमा महजबीन […]
