महाराजगंज

तहरीक ए पैगाम ए इंसानियत ने किया कंबल वितरण

बदलबाग़: हमारी आवाज़, 3Jan// जनपद महाराजगंज के विकासखंड बृजमनगंज में ग्राम लेहरा टोला बदलबाग में इंसान और इंसानियत की मिसाल देते हुए कड़के की ठंडी और गलन को देखते हुए तहरीक़े पैग़ामें इंसानियत ने गरीब और असहाय लोगो मे कंबल वितरण किया। संस्था के संचालक मौलाना निजाम मिस्बाही ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले हमारे संस्था की तरफ से बेसहारा लोगों में राशन का वितरण किया गया था और आज कंबल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस संस्था के माध्यम से पुनः राशन वितरण का कार्यक्रम रखा जायेगा।जिससे आए दिनो में गरीबो की भरपूर सहयोग किया जा सकेगा। इस मौके पर वहाँ के तमाम समाजसेवी सेराज अहमद,मेराज अली,शाबान अहमद,निजाम,फ़ैज़ी,नाजमा खातून,अख्तर रज़ा आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *