गोरखपुर। मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज बिलंदपुर खट्टा सूरजकुंड में बीसवीं स्वर्गीय उग्रसेन सिंह श्रीनेत राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने स्वर्गीय उग्रसेन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मैना देवी इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रहा खेल के अंतिम मिनट तक महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 42 के मुकाबले 16 के अंतर से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान संस्थान की प्रबंधक मंजू सिंह संरक्षक अभिषेक सिंह श्रीनेत महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी विद्यालय से जुड़े शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Related Articles
ईद मिलादुन्नबी जलसे में बयां की शब-ए-मेराज की फ़ज़ीलत
गोरखपुर। अहमदनगर चक्शा हुसैन में जुमेरात की रात ईद मिलादुन्नबी जलसा हुआ। संचालन हाफ़िज अज़ीम अहमद नूरी ने किया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत से आगाज़ हुआ। नात-ए-पाक हाफ़िज मोहम्मद आरिफ ने पेश की। हज़्ज़िन बीबी जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार के इमाम मौलाना शम्सुद्दीन निज़ामी ने कहा कि अल्लाह ने दुनिया में कमोबेश सवा लाख पैगंबरों को […]
उर्स-ए-आला हज़रत पर होगा जलसा, पोस्टर जारी| बांटा जाएगा लंगर
गोरखपुर। चौदहवीं व पंद्रहवीं सदी हिजरी के मुजद्दिदे आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां अलैहिर्रहमां का 103वां उर्स-ए-पाक शहर की मस्जिदों, मदरसों व दरगाहों में 3 से 5 अक्टूबर तक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के पास 3 व 4 अक्टूबर को आला हज़रत इमाम अहमद रजा खां अलैहिर्रहमां […]
गोरखपुर: मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार के छात्र अरशद रज़ा का इंतकाल
मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पढ़ने वाले होनहार छात्र मोहम्मद अरशद रज़ा (करीब 23 साल उम्र) का लखनऊ में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया है। मरहूम अरशद रज़ा आलिम की पढ़ाई कर रहे थे और जल्द उनकी दस्तारबंदी भी होने वाली थी। वह कुशीनगर जिला के रहने वाले थे।उनके इंतकाल से शिक्षकों […]
