गोरखपुर। कौमो मिल्लत की दीनी व दुनियावी रहनुमाई के लिए दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल में दरगाह कमेटी की ओर से मरकज़ी सुन्नी दारुल इफ्ता कायम किया गया है। जिसका उद्घाटन आज मंगलवार 30 मार्च को शाम 5 बजे अलजामियतुल अशरफिया मुबारकपुर यूनिवर्सिटी के प्रमुख मुफ्ती मो. निज़ामुद्दीन रज़वी के हाथों होगा। दारुल इफ्ता में पुस्तकालय भी कायम किया जा रहा है। यह जानकारी दरगाह मस्जिद के इमाम कारी मो. अफ़ज़ल बरकाती ने दी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत से जुड़े तमाम उलेमा-ए-किराम, मस्जिदों के इमाम व मोअज़्ज़िन मौजूद रहेंगे। मरकज़ी सुन्नी दारुल इफ्ता में अवाम के मजहबी व समाजी सवालों का जवाब क़ुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक की रौशनी में मुफ्तियाने किराम देंगे। गोरखपुर व बस्ती मंडल के लाखों मुसलमानों को दारुल इफ्ता से बहुत फायदा होगा।
Related Articles
कर्बला के शहीदों की याद में होगी महफ़िल
गोरखपुर। माहे मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। जो चांद नज़र आने पर इस शनिवार या रविवार से शुरू होगा। पहली मुहर्रम से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों की याद में मस्जिदों व घरों में ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ महफिल व मजलिस पहली मुहर्रम से शुरू होगी जिसका सिलसिला […]
मुसलमान तालीम पर ज्यादा ध्यान दें: मौलाना जहांगीर
गोरखपुर। पचपेड़वा गोरखनाथ में जश्न-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया गया। क़ुरआन-ए-पाक नाजरा (देखकर पढ़ना) मुकम्मल करने वाली आयशा खातून को तोहफों व दुआओं से नवाज़ा गया। मुख्य वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी ने कहा कि मुसलमान क़ुरआन व हदीस की तालीम के मुताबिक ज़िंदगी गुजारें। तालीम पर मुसलमान ज्यादा ध्यान दें। तालीम के बगैर कोई भी […]
गोरखपुर: शबे बराअत में अदा की नमाज़, पढ़ा क़ुरआन, मांगी दुआ
गोरखपुर। गुनाहों से निज़ात की रात शबे बराअत के मौके पर मुसलमानों ने अल्लाह की इबादत कर खैरो बरकत की दुआ मांगी। गुनाहों से तौबा की। पूर्वजों के नाम पर सदका व खैरात कर उन्हें याद किया। कब्रिस्तानों में पुरखों की कब्रों पर अकीदत के फूल पेश किए। उनके नाम से फातिहा दिलाई और गरीबों, […]
