गोरखपुर। ईद की खरीदारी में तेजी है। शाह मारुफ, घंटाघर, उर्दू बाज़ार, रेती, गीता प्रेस, गोलघर से ईद के लिए खरीदारी हो रही है। सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रेती चौक मदीना जामा मस्जिद स्थित एएवन क्लॉथ हाउस के फ़ज़ल इब्राहिम ने बताया कि ईद व लग्न के मद्देनजर महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। गर्मी की वजह से कॉटन का नार्मल सूट 500 से 600 रुपए में बिक रहा है। पैंट सूट की बहुत मांग है। जो करीब 900 से 1000 रुपए में आ रहा है। शरारा व गरारा 700 से 1000 रुपए में बिक रहा है। रेती के मो. फैजान ने बताया कि दुपट्टा वैराइटी में चौरस शीशा, मल्टी झालर, बनारसी दुपट्टा, फूलकारी दुपट्टा, चाइना फुन्दा, टिशू मल्टी दुपट्टा, काटन फुन्दा, राजस्थानी दुपट्टा, चंदेरी दुपट्टा, बंधेज दुपट्टा, काटन बंजारा, कॉटन प्रिंट दुपट्टा, नेट वेडिंग अलग-अलग रेंज में बिक रहा है। लैगी वैराइटी में मैकलीन लैगी, साहिबा कट आदि, प्लाजो वैराइटी में चिकन प्लाजो, रेयान प्लाजो, काटन प्लाजो, प्लेन प्लाजो, लेडीज पैंट वैराइटी में स्टेजुबल पैंट, रेयान पैंट, जैगीस पेंट, कॉटन पेंट, पेंट प्लाजो की बिक्री हो रही है। सलवार वैराइटी में चिकन सलवार, कॉटन सलवार, रेयान सलवार बिक रही है।
Related Articles
मखदूम अशरफ़, हज़रत ताजुद्दीन व हज़रत शाह वलीउल्लाह की याद में सजी महफिल
उर्स-ए-पाक पर कुल शरीफ की रस्म अदा गोरखपुर। शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह व चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में हज़रत मखदूम सैयद अशरफ़ जहांगीर सिमनानी अलैहिर्रहमां, हज़रत सैयद ताजुद्दीन मोहम्मद अलैहिर्रहमां व हज़रत शाह कुतबुद्दीन अहमद वलीउल्लाह मुहद्दिस देहलवी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। महफिल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। नात […]
जरूरतमंद रोज़ेदारों में मुफ्त बांटा जा रहा नींबू व बर्फ
गोरखपुर। मुकद्दस रमज़ान के कई रोज़े गुजर चुके हैं। इस गर्मी में करीब चौदह घंटे बिना कुछ खाये-पीये रोज़ा रखना कोई मामूली बात नहीं है। मोहल्ला रहमतनगर के नौज़वानों के जज्बे को सलाम जिन्होंने इस गर्मी के रोज़े में हर रोज सौ जरूरतमंद रोज़ेदार परिवारों का गला तर करने की ठानी है। 5वें रमज़ान से […]
औरतें फातिहा दे सकती हैं : उलमा-ए-किराम
गोरखपुर। उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्पलाइन नंबरों पर रविवार को सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज़, रोज़ा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलमा-ए-किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया। इन नम्बरों पर आप भी सवाल कर जवाब हासिल कर सकते हैं 9956971232, 8604887862, 9598348521, 73880 95737, […]
