गोरखपुर। कौमो मिल्लत की दीनी व दुनियावी रहनुमाई के लिए दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल में दरगाह कमेटी की ओर से मरकज़ी सुन्नी दारुल इफ्ता कायम किया गया है। जिसका उद्घाटन आज मंगलवार 30 मार्च को शाम 5 बजे अलजामियतुल अशरफिया मुबारकपुर यूनिवर्सिटी के प्रमुख मुफ्ती मो. निज़ामुद्दीन रज़वी के हाथों होगा। दारुल इफ्ता में पुस्तकालय भी कायम किया जा रहा है। यह जानकारी दरगाह मस्जिद के इमाम कारी मो. अफ़ज़ल बरकाती ने दी है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर तंजीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत से जुड़े तमाम उलेमा-ए-किराम, मस्जिदों के इमाम व मोअज़्ज़िन मौजूद रहेंगे। मरकज़ी सुन्नी दारुल इफ्ता में अवाम के मजहबी व समाजी सवालों का जवाब क़ुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक की रौशनी में मुफ्तियाने किराम देंगे। गोरखपुर व बस्ती मंडल के लाखों मुसलमानों को दारुल इफ्ता से बहुत फायदा होगा।
Related Articles
हज़रत इमाम हुसैन की याद में फल बांटा
गोरखपुर। हज़रत सैयदना इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के सदस्यों ने दरगाह हज़रत नक्को शाह धर्मशाला बाजार, गोरखनाथ पुल व दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल के पास जरूरतमंदों में फल बांट कर दुआएं ली। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने कहा कि हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व उनके जांनिसार […]
औरतों की महफिल में शबे बराअत की इबादत पर हुई रहनुमाई
गोरखपुर। शबे बराअत के मुबारक मौके पर मदरसा क़ादरिया तजवीदुल कुरआन निस्वां इमामबाड़ा अलहदादपुर में शनिवार को औरतों की महफिल सजी। कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी की गई। उम्मुल मोमिनीन हज़रत सैयदा उम्मे हबीबा रज़ियल्लाहु अन्हा को शिद्दत से याद किया गया। आलिमा नौशीन फातिमा ने कहा कि जिनकी फर्ज नमाज़ें छूटी हों वह शबे […]
हज़रत जुनैद व इमाम अबू युसूफ को याद किया गया
गोरखपुर। शुक्रवार को चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर व सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाजार में हज़रत सैयदना शैख़ अबुल क़ासिम जुनैद बग़दादी अलैहिर्रहमां व हज़रत सैयदना इमाम अबू युसूफ हनफी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। कुरआन ख्वानी व फातिहा ख्वानी की गई। चिश्तिया मस्जिद के इमाम हाफिज महमूद रज़ा कादरी ने कहा […]
