इंदौर। थैलेसीमिया बच्चों को उनके माता-पिता से मिलने वाला आनुवांशिक रक्त रोग है। इस रोग से पीड़ित बच्चों के हितार्थ में कार्य कर रही संस्था मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी की आवश्यक बैठक नंदानगर में सम्पन्न हुई। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वर्ष भर के कार्यक्रम तय हुए। साथ ही सभी की सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसायटी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कैरो एवं कैप्टन इसरार नश्तरी, सचिव श्रीमती वंदना शर्मा, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा, सचिव मनीषा जोशी, ब्लड सेंटर के नोडल अधिकारी अभिषेक गुप्ता बनाये गए। कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। थैलेसीमिया उपचार, रोकथाम संगोष्ठी, ब्लड कैम्प, ब्लड डोनेशन व थैलेसीमिया के प्रति आम लोगों में जनजागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
Related Articles
तैबा कॉलेज के छात्र एम०पी० बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत हुए पास
इंदौर: 29 (तौसीफ अहमद) अप्रैल जामिआ मरकजुस्सकाफतिस्सुन्निया, केरला की शाख तैबा कॉलेज, इंदौर के तलबा ने मुकम्मल आलिम कोर्स की तालीम हासिल करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के इम्तिहान में अपने इब्तिदाई दौर 2018 से लेकर अब तक मुसलसल 100फीसद कामयाबी हासिल की है। इस बार 10वीं क्लास में कुल […]
महारानी रोड व्यापारी महासंघ में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर नगर के प्रमुख बाज़ार स्थित महारानी रोड पर इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग डेकोरेशन, साउंड तथा साइकिल व्यापारियों ने सर्वसम्मति से महारानी रोड व्यापारी महासंघ में जितेंद्र रामनानी को अध्यक्ष तथा जय जेठवानी को सचिव पद के लिए चुना है। निर्वाचन में सभी 25 पदों […]
शादी में खूब किया नाच-गाना, क़ाज़ी साहब ने निकाह पढ़ाने से किया इन्कार तो…..
छतरपुर मंगलवार को कस्बा हरपालपुर में टीकमगढ़ जिले से बारात आई थी जिस में गैर शरई हरकतें गाना-नाच वगैरा वगैरा खूब हुई जिसके बाद शहर काजी खलीफा ए शौखुल इस्लाम अल्लामा जमाल अख़्तर अलीमी निजामी अशरफी नाजिम ए आला जामिया आयशा हरपालपुर ने सख्त कदम उठाते हुए निकाह पढ़ाने से इंकार कियाऔर लोगों को सख्ती […]


