फतेहपुर,बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)। शहीदाने-कर्बला की अक़ीदतो-मोहब्बत में कस्बा फतेहपुर के बड़ा इमाम बाड़ा महल से निकलने वाला क़दीमी व तारीखी जुलूस बाद नमाज़ ज़ोहर निकाला गया। मालूम हो कि बड़ा इमाम बाड़ा महल के मुतावल्ली इन्सानियत के अलम्बरदार सैय्यद हसन इब्राहीम काज़मी के नेतृत्व में निकलने वाले इस क़दीमी तारीखी जुलूस में शबीह अलम, ताबूत, ज़रीह, ज़ुलजनाह, दुलदुल भी मजूद थे। अजादारों ने जंजीरी व कमा का मातम करते हुए या हुसैन, या हुसैन की सदाएँ बुलन्द कर रहे थे। मकामी व बेरुनी अंजुमनों में शरीक आशिकाने हुसैन नोहाख्वानी करते हुए शहीदाने-कर्बला ज़िक्र कर रहे थे, जिसे सुनकर जुलूस में शामिल लोग अश्कबार और ग़मगीन हो रहे थे। जुलूस अपने तयशुदा रास्तों सट्टीबाज़ार, प्राइमरी स्कूल चौराहा, जामा मस्जिद मार्ग, सब्जीमण्डी, फैयाजपूरा होते हुए मकामी कर्बला जाकर इख़्तिताम पज़ीर हुआ। कर्बला पहुँचकर अजादारों ने मुल्को-मिल्लत और आपसी भाई-चारे की सलामती की दुआएँ कीं। इस जुलूस में शिया व सुन्नी भाइयों के साथ-साथ ब्रदराने-वतन ने भी शिरकत की। जुलूस की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
Related Articles
कांग्रेस पार्टी का रथ जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नही कर देता रूकने वाला नही है: अजय राय
बाराबंकी: कांग्रेस पार्टी का रथ जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नही कर देता रूकने वाला नही है:अजय राय
अजय राय का आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने जाते समय जनपद के कांग्रेसजनो ने भव्य स्वागत किया
बाराबंकी: लखनऊ से अपहरण कर लाई गई किशोरी, तीन दिन बाद चंगुल से छूटी
अबू शहमा अंसारीसिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) : लखनऊ से चार दिन पहले अपहरण कर लाई गई किशोरी को दो युवकों ने घर में बंधक बनाए रखा। किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर बाहर आई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई के करने के बजाए किशोरी को परिवारजन के सिपुर्द कर […]
बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसान की समस्याओं पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित धरना प्रदर्शन गिरफ्तारी: कांग्रेस
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी)कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में पेट्रोल, डीजल, एल.पी.जी., दाल, खाना पकाने के तेल आदि की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आटा, शहद, दही, पनीर जैसी आवश्यक वस्तुओं पर लगाई गयी जी.एस.टी. […]

