सिनेमा जगत

बालीवुड में छाया मातम, नहीं रहीं बुजुर्ग अदाकारा

पिछले साल सीमा देव के शौहर एक्टर रमेश देव का 94 साल की तविल उम्र में इंतकाल हुआ हुआ था। 81 वर्षीय सीमा जी की हालत उससे भी पहले से काफी नासाज़ चल रही थी।

आपको राजेश खन्ना और अमिताभ की आनंद फिल्म तो जरूर याद होगी? इसी फिल्म में सीमा देव और रमेश देव ने पति~पत्नी की भूमिका निभाई थी।

सीमा देव एक्टर रमेश दुबे की बीवी और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने आर्टिस्ट हैं।

सीमा जी ने साल 1960 मराठी फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ के जरिए उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

वह अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी,
जिसमें मरीज कोमा में रहता है। जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली है।

सीमा की इस बीमारी का खुलासा साल 2020 में उनके बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर किया था और बताया- ”उनकी मां सीमा देव अल्जाइमर से पीड़ित हैं, हमारा पूरा देव परिवार उनकी देखभाल कर रहा है और उनकी सलामती के लिए हर रोजाना दुआ करता है। आप भी उनके लिए दुआ करें।”

हालांकि अब सीमा के निधन से यकीनन पूरे देव परिवार और फैंस का काफी बुरा हाल हो गया

मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा चेहरा मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान सीमा देव ने करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें मराठी और कई हिंदी फिल्में शामिल थीं। इसके अवाला तमाम टीवी सीरियल्स में भी वह नजर आईं थी।

फिल्मों की ~भाभी मां को सादर श्रद्धांजलि

✍️ जावेद शाह खजराना (लेखक)

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *