गोरखपुर। नशाखोरी की लत वर्तमान में एक विकराल सामाजिक समस्या का रूप लेती जा रही है। वर्तमान समय में नशे की लत का शिकार युवा वर्ग अधिक हो रहा है। इसके साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चे भी नशाखोरी की गिरफ्त में आ रहे है। इस समस्या के स्थायी निराकरण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा आपरेशन सुदर्शन नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ही आज गोरखपुर स्थित गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में नशे के व्यसन से पीड़ित लगभग 250 व्यक्तियों/बच्चो के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उपरोक्त गोष्ठी के माध्यम से नशे की लत में पड़ गये लोगों के साथ सीधे संवाद स्थापित किया गया और उनके इस व्यसन की गिरफ्त में आने के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गयी कि वें किन परिस्थितियों में नशे की लत का शिकार हुये और इस दलदल में फँसे । ज्यादातर नशा पीड़ित व्यक्तियों नें यह बताया कि नशेड़ियों और बुरी आदत वाले लोगों की संगत के कारण वे नशे की आदत का शिकार हुये। कुछ नशा पीड़ित लोगों ने यह भी बताया की पहले उनसे नशा करने वाले लोग स्मैक मगवाते थे फिर धीरे-धीरे वे खुद ही स्मैक पीने की आदत सीखना शुरु कर दिये। फिर नशे की लत को पूरा करने हेतु पैसा न मिलने पर घर मे ही चोरी जैसे अपराध करने लगे। संवाद से यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि ज्यादातर गरीब परिवार के बच्चे ही नशे के दलदल में फसे हुए है। ज्यादातर नशा पीड़ित व्यक्तियों नें यह बताया कि वे लोग नशा छोड़ना चाहते है। ऐसी स्थिति में उनके तथा उनके परिवार के अन्दर जागरुकता पैदा करने की आवश्यकता है तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए भोजन आवास विद्यालय और चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था करवाने की आवश्यकता प्रतीत होती है। इसके सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने की कार्यवाही हेतु भी विचार-विमर्श किया गया। उक्त गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रुप में विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर क्षेत्राधिकारीगण बी0पी0ओ0 तथा सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
Related Articles
पौधरोपण एवं वन्यजीव पर फिल्मों के साथ राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह का आगाज आज
गोरखपुर।राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2023, महात्मा गांधी की जयंती 2 से 8 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस बार गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के संयुक्त रूप से प्राणी उद्यान परिसर में उल्लास के साथ वन्यजीव सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वन्यजीव के संरक्षण एवं […]
इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम
गोरखपुर। पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के प्यारे नवासे हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम मंगलवार को शहर में अकीदत, एहतराम व सादगी के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने अपने-अपने तरीकों से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। महफिल व मजलिसों में जिक्रे […]
महिला दिवस: स्वच्छता ग्रहियों को जनभागीदारी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जल शक्ति मंत्रालय का वर्चुअल संवाद ग्राम पंचायत सरंडा की स्वच्छाग्रही सविता शाह से मंत्रालय की सचिव ने किया संवाद गोरखपुर। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड पिपराइच के ग्राम पंचायत सरंडा की आत्मनिर्भर महिलाओं से मंगलवार को मंत्रालय की सचिव जेबी महाजन एवं शिक्षा […]
