गोरखपुर । अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधित्व मंडल मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात कर अवैध रूप से चल रहे रंगरेजा रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग किया। आज बुधवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व मॉडल कमिश्नरी कार्यालय में पहुंचकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात कर कहा कि पार्क रोड स्थित सिविल लाइन्स स्थित रंगरेजा रेस्टोरेन्ट के मालिक व प्रबंधक द्वारा नजूल की भूमि पर अवैध रूप से रेस्टोरेन्ट के नाम पर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर गम्भीर मामले में रंगरेजा रेस्टोरेन्ट को तत्काल सील कर बन्द करा कर जांच कराकर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराये जाए अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर के मध्य में पार्क रोड स्थित सिविल लाइन्स गोरखपुर में सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता व ऐलन मारूफी नामक अपराधियों द्वारा नजूल की भूमि पर न्यायालय से स्थगन आदेश पारित होने के पश्चात् भी रंगरेजा रेस्टोरेन्ट के नाम से रेस्टोरेन्ट का निर्माण कर लिया गया है और उसमें रेस्टोरेन्ट की आड़ में आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही है जिससे आये दिन मार पीट, लूट पाट की घटनाये निरन्तर हो रही है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि दिनांक 20 जुलाई 2023 को समय करीब 8 बजे रात्रि में अधिवक्ता अवनीश कुमार पाण्डेय खाना खाने गए थे वहां पर रेस्टोरेन्ट संचालक सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता व ऐलन मारूफी द्वारा अपने 10-15 आपराधिक पालतू गुण्डो के साथ मिलकर अधिवक्ता अवनीश कुमार पाण्डेय के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया और उनकी सोने की चेन छीन ली गई और 21 जुलाई 2023 को थाना कैण्ट में मु0अ0सं0- 540/2023 के अन्तर्गगत धारा 147, 148, 323, 504, 506, 395, 120बी, 34 भा0द0वि0 में रेस्टोरेन्ट संचालक सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता आदि के विरूद्ध पंजीकृत हुआ। रंगरेजा रेस्टोरेन्ट में तमाम सफेदपोश अपराधियों का पैसा लगा है जिसकी अपने अस्तर से जांच करा कर करवाई किया जाए जिससे अधिवक्ताओं को न्याय उचित न्याय मिल सके।
Related Articles
इमाम हुसैन कल भी ज़िंदा थे, आज भी ज़िंदा हैं: उलमा किराम
एक दर्जन से अधिक जगहों पर जारी ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’
इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में हुई घर-घर फातिहा ख़्वानी
गोरखपुर। नौवीं मुहर्रम को अकीदतमंदों ने विविध तरीकों से हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। महफ़िल व मजलिसों में जिक्रे इमाम हुसैन और दीन-ए-इस्लाम के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को याद कर लोग गमगीन हो गए। मस्जिदों में जिक्रे शोह-दाए-कर्बला महफिल में अहले बैत के फजाइल बयान […]
क़ुरआन पर ईमान लाना हर शख़्स पर लाज़िम है: मौलाना अहमद
‘महफिल-ए-मिलादुन्नबी’ का दूसरा दिन गोरखपुर। बारह दिवसीय ‘महफिल-ए-मिलादुन्नबी’ के दूसरे दिन शनिवार को बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद ने कहा कि अल्लाह ने अपनी जात के बाद हर खूबी और कमाल का जामे पैग़ंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम को बनाया। अल्लाह ने पैग़ंबर-ए-आज़म पर क़ुरआन-ए-पाक नाज़िल फ़रमाया। कुरआन-ए-पाक पैग़ंबर-ए-आज़म का अज़ीम […]
