इंदौर। शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचा।कमिश्नर उपलब्ध न हो पाने पर अपर कमिश्नर अभिषेक गहलोत से मुलाक़ात की और सुझाव दिया कि मुख्य बाज़ारो में छोटे-छोटे कैंप लगाकर लायसेंस बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र रामनानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से नीलेश अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मोहित पारिख, मनीष कोठारी, गौरव गर्ग,अनिल रांका, संजय अग्रवाल, ईश्वर बाहेती, सुनील गुप्ता, रितेश अग्रवाल शामिल रहें। जिन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लायसेंस का नवीनीकरण दो एवं पाँच वर्ष के लिए किया जाये। व्यापारियों ने कहा यह व्यवस्था डोर टू डोर हो तो और भी बेहतर रहेगा।
Related Articles
तिरंगे के साथ खजराना दरगाह पर चादर पेश कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ
तिरंगे के साथ खजराना दरगाह पर चादर पेश कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजवाड़ा पर मंच लगाकर अल्पसंख्यक युवाओं ने बांटे तिरंगे
इंदौर, मध्यप्रदेश: राजवाड़ा पर मंच लगाकर अल्पसंख्यक युवाओं ने बांटे तिरंगे
