इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के जन्मदिन पर प्रदेशभर से हजारों समर्थकों व युवाओं का हुजूम बधाई देने के लिए गुलदस्ते, पुष्पमाला और केक लेकर उमड़ पड़ा। इंदौर से भी उनसे जुड़े खास करीबी परवेज़ शेख भी जन्मदिन की बधाई देने ग्राम कासेल राजपुर (बड़वानी) पहुंचे।सर्वहारा वर्ग के कल्याण के संकल्प के साथ पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन मनाया। कट्टर समर्थक परवेज शेख़ के नेतृत्व मे अभिषेक बागवारे, इम्तियाज बेलिम, मयंक्र वर्मा, हनी प्रवीण निखरा धर्मेन्द्र गेंदर,चिंटू वर्मा, राकेश कौतुक के द्वारा गुलाब की माला पहनाकर और मिठाई वितरित कर जन्मदिन मनाया। कांग्रेस नेता की बर्थडे पॉलिटिक्स से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। माना जा रहा है जन्मदिन के बहाने बाला बच्चन ने दिया कि वह मज़बूत, कद्दावर और जन-जन के नेता हैं। इंदौर से पहुंचे उनके करीबी परवेज़ शेख ने बाला बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा बाला बच्चन प्रभावी व्यक्तित्व के हैं। जिन्होंने गरीब परिवार में जन्म लेकर ग्राम काँसेल की चौपाल से लेकर भोपाल तक का सफर जनसेवा के साथ किया है, जो हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को भी ज़िन्दगी में कोई मुक़ाम चाहिये तो उनके पदचिन्हों पर चलें।
Related Articles
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मुंबई फोर्टिस हॉस्पिटल से प्रशिक्षित डॉक्टर्स
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा दावतखेड़ी मदरसे में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं मुंबई फोर्टिस हॉस्पिटल से प्रशिक्षित डॉक्टर्स की टीम ने अपनी सेवाएं दी। जनरल सर्जन डॉ. ज़ियाउल रहमान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निखत मंसूरी, डॉ. ताज मंसूरी ने शिविर में पहुंचे लोगों का […]
इंदौर में तीन दिवसीय मुद्रा महोत्सव: 6 से 8 दिसम्बर तक होगा आयोजन
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर में मुद्रा विद्वान और संग्राहकों का जमावड़ा दिसम्बर माह में होगा। इंदौर फिलेटलिक सोसाइटी एव इंदौर मुद्रा सोसाइटी के बैनर तले 6,7 और 8 दिसंबर को मुद्रा उत्सव होगा। यह जानकारी वरिष्ठ मुद्रा एवं डाक टिकट संग्राहक गणों की सभा में दी गयी। मुख्य संरक्षक गिरीश शर्मा आदित्य द्वारा […]
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

