गोरखपुर। सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में 20 अप्रैल को रात 12 बजे से दरूद डे मनाया जाएगा। सामूहिक रूप से दरुद शरीफ पढ़कर अल्लाह तआला से अमनो-अमान की दुआ मांगी जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अली गजनफर शाह ने दी हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 20 अप्रैल 571 ई. को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म हुआ था। दरूद शरीफ पढ़ने का सिलसिला रात से सहरी के समय तक चलेगा। सामूहिक रूप से सहरी की जाएगी। दरुद शरीफ अल्लाह तआला को राजी करने का अहम जरिया है। इसको ज्यादा पढ़ने से काम बनते हैं। परेशानियां दूर होती हैं। दरुद शरीफ पढ़ने का हुक्म क़ुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक में मौजूद है। दरुद डे कार्यक्रम में अवाम बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। एशा की नमाज के बाद महिलाएं घरों में आहिस्ता आवाज से व पुरुष मस्जिदों व घरों में दरूद शरीफ का विर्द (पढ़ें) करें।
Related Articles
रबीउल अव्वल माह का चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 28 सितंबर को
रबीउल अव्वल माह का चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 28 सितंबर को
नबी-ए-पाक की सुन्नतों पर अमल करें: मुफ़्ती शहाबुद्दीन
मस्जिद मियां साहब में जलसा गोरखपुर। मस्जिद मियां साहब जुबली फार्म सैनिक विहार नन्दानगर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से जलसे का आगाज़ हुआ। नात-ए-पाक पेश की गई। मुख्य अतिथि मुफ़्ती शहाबुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि नबी-ए-पाक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नतों के मुताबिक अपनी दिनचर्या में बदलाव करें, आपका खाना-पीना, […]
कानपुर कारोबारी मामला: पुर्वांचल सेना ने किया प्रदर्शन
पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मारे गए मनीष गुप्ता के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने, मामले की उच्च स्तरीय जांच, जांच में आरोपी पुलिसकर्मियों की संपत्ति की जांच को भी शामिल कराने की मांग को लेकर पूर्वांचल सेना ने किया प्रदर्शन । गोरखपुर: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के […]
