गोरखपुर। सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में 20 अप्रैल को रात 12 बजे से दरूद डे मनाया जाएगा। सामूहिक रूप से दरुद शरीफ पढ़कर अल्लाह तआला से अमनो-अमान की दुआ मांगी जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अली गजनफर शाह ने दी हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 20 अप्रैल 571 ई. को पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म हुआ था। दरूद शरीफ पढ़ने का सिलसिला रात से सहरी के समय तक चलेगा। सामूहिक रूप से सहरी की जाएगी। दरुद शरीफ अल्लाह तआला को राजी करने का अहम जरिया है। इसको ज्यादा पढ़ने से काम बनते हैं। परेशानियां दूर होती हैं। दरुद शरीफ पढ़ने का हुक्म क़ुरआन-ए-पाक व हदीस-ए-पाक में मौजूद है। दरुद डे कार्यक्रम में अवाम बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। एशा की नमाज के बाद महिलाएं घरों में आहिस्ता आवाज से व पुरुष मस्जिदों व घरों में दरूद शरीफ का विर्द (पढ़ें) करें।
Related Articles
एक्शन में गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग: बिना रजिस्टर्ड संचालित हो रहे कई अस्पताल सील
प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद गोरखपुर के सीएमओ ने गैर पंजीकृत अस्पतालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है और वह टीम लगातार जिले के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। आज मुख्य चिकित्सा […]
माह-ए-रजब में मिला नमाज़ का तोहफा, मनाया जाएगा हज़रत अली का जन्मदिवस व ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ का उर्स
गोरखपुर। इस्लामी साल का सातवां महीना रजब है। 14 फरवरी से माह-ए-रजब का आगाज होगा। माह-ए-रजब में मस्जिद, दरगाह व मुस्लिम मोहल्लों में उर्स व जलसों का आयोजन होगा। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी की जाएगी। माह-ए-रज़ब में शहर की कई मस्जिदों में शब-ए-मेराज पर जलसा होगा। मुसलमानों के चौथे खलीफा अमीरुल मोमिनीन […]
गोरखपुर में आप कार्यकर्ताओं ने लगाई जर्जर स्कूलों की प्रदर्शनी
यूपी में अच्छी शिक्षा प्राप्त करना अब सपना बन चुका है – वैभव कुमार जयसवाल “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वालों ने उत्तर प्रदेश के 25 हजार स्कूल बंद कर दिए- विजय श्रीवास्तव गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए गए सेल्फी विद सरकारी स्कूल अभियान की चर्चा जोरों पर […]
