बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक और पॉलीवुड के उभरते गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज को खरड़-लांडरा रोड पर शनिवार देर रात एक ढाबे के पास मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अल्फाज के दोस्तों ने उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी रायपुररानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे अल्फाज पांच दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी ढाबा के मालिक रोडा और कारिंदे विक्की में किसी बात पर बहस होने लगी। विक्की ने खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से ढाबा मालिक की शिकायत की। अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामला बातचीत से सुलझाने को कहा और बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी विक्की ने मिनी टेंपो से अल्फाज को जोरदार टक्कर मार दी। अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक और विक्की में लेनदेन का विवाद था। उसे अल्फाज से मदद की उम्मीद थी। गुस्से में उसने यह हरकत की है। मशहूर रैपर हनी सिंह ने किया ट्वीट तब जागी मोहाली पुलिस खरड़-लांडरा रोड पर पाल ढाबे पर अल्फाज के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को मशहूर रैपर हनी सिंह के ट्वीट के बाद मिली। हनी सिंह ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के कमेंट आने शुरू हो गए। फैंस ने अल्फाज की सलामती की दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई।
Related Articles
2022 विधानसभा चुनावों का ऐलान, यहां देखें कब कहां होगा चुनाव
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, इन पांचों राज्यों में 690 सीटों पर चुनाव होंगे और 7 चरणों में सभी पांच राज्यों के चुनाव को समाप्त कराया जाएगा, पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होगी […]
आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में वायु सेना कर्मचारी राम सिंह गिरफ्तार
लुधियाना: हमारी आवाज़, 31Dec// पंजाब के लुधियाना के सुधार इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में हलवारा वायु सेना के एक कर्मचारी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी न्युज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी| राम सिंह लुधियाना के हलवारा एयर फोर्स स्टेशन में डीजल […]
सोनाली फोगाट की हुई थी हत्या, बाथरूम में ले जाते सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
हरियाणा। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है. गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया था. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले […]

