गोरखपुर नगर निगम के नए परिसीमन में 70 वार्ड से बढ़कर 80 वार्ड होने पर नामकरण को लेकर गोरखपुर की सियासत पूरी तरह से गर्म हो गयी भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियां आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही नामकरण को लेकर मुखर हो गई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि नामकरण का कोई मतलब नहीं है जो नए वार्ड बने हैं उसमें विकास होना चाहिए नगर निगम के नए वार्डों के बनने के बाद ही राजनीतिक पार्टियों के साथ ही गोरखपुर शहर के तमाम एनजीओ संस्था कमेटी ने पुरजोर आवाज उठाई की नए वाडो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से या उस वार्ड के मशहूर हस्तियों के नाम से होना चाहिए और जब 32 ग्राम सभा नगर निगम के अधीन आ चुके हैं तो नामकरण के वजह से उनके लिए सबसे बड़ी समस्या अपने सभी दस्तावेजों में नाम को बदलने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी जिसमें आधार कार्ड बैंक पासबुक वोटर आईडी ड्राइवरी लाइसेंस राशन कार्ड रसोई गैस कनेक्शन बच्चों के स्कूल आई कार्ड से लेकर स्कूली दस्तावेज तक का बदलाव करना पड़ेगा जो कहीं से भी आसान नहीं दिखाई दे रहा है इसी कड़ी में चुनाव की तैयारी कर रहे स्थानीय नेता समाजवादी पार्टी से कपिल मुनि यादव वार्ड नंबर 36 जिसमें भलवरिया कजाकपुर मन हट सेदुली बेदुली समाहित किया गया है स्थानीय नेता कपिल मुनि यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 36 भलवरिया का नाम भी मिसाइल मैन अब्दुल कलाम व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर अब्दुल हमीद या संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से किया जाना चाहिए बलराम निषाद ने भी वार्ड नंबर 36 भलवरिया का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर किए जाने का आग्रह किया वैसे भी नगर निगम में आपत्तियों का दौर अभी भी जारी है नगर आयुक्त ने कहा है की जिसको भी कोई आपत्ति है वह नगर निगम में आकर दर्ज कराएं अभी भी उस पर विचार किया जा सकता है,,,
Related Articles
गोरखपुर: पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले नरसिंहानंद के विरोध में उतरे अधिवक्ता, सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा इस्लाम धर्म व पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) साहब पर दिए गए विवादित बयान के बाद आक्रोश तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध दर्ज करवाया। नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग को लेकरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक […]
शरीअत पर चलें, ज़रूरतमंदों की मदद करें: मुफ़्ती-ए-शहर
गोरखपुर। खूनीपुर व रहमतनगर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत से जलसे का आगाज़ हुआ। नात-ए-पाक पेश की गई। रहमतनगर में जलसे के मुख्य अतिथि मुफ़्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी (मुफ़्ती-ए-शहर), मुफ़्ती मुनव्वर रज़ा रज़वी व मौलाना अली अहमद ने कहा कि नबी-ए-पाक हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तालीम है कि मजदूरों का […]
आत्मनिर्भर महिलाओं से जल शक्ति मंत्रालय करेगा वर्चुअल संवाद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगा ग्राम पंचायत सरंक्षा में वर्चुअल संवाद, आज रिहर्सल हेरिटेज फाउंडेशन और पंचायती राज विभाग संयुक्त रूप से आयोजित करेगा कार्यक्रम गोरखपुर।भारत सरकार का जलशक्ति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास खंड पिपराइच के ग्राम पंचायत सरंडा की आत्मनिर्भर महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेगा। सोमवार को इस संवाद का 11.30 […]
