गोरखपुर नगर निगम के नए परिसीमन में 70 वार्ड से बढ़कर 80 वार्ड होने पर नामकरण को लेकर गोरखपुर की सियासत पूरी तरह से गर्म हो गयी भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियां आपत्ति दर्ज कराने के साथ ही नामकरण को लेकर मुखर हो गई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि नामकरण का कोई मतलब नहीं है जो नए वार्ड बने हैं उसमें विकास होना चाहिए नगर निगम के नए वार्डों के बनने के बाद ही राजनीतिक पार्टियों के साथ ही गोरखपुर शहर के तमाम एनजीओ संस्था कमेटी ने पुरजोर आवाज उठाई की नए वाडो का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से या उस वार्ड के मशहूर हस्तियों के नाम से होना चाहिए और जब 32 ग्राम सभा नगर निगम के अधीन आ चुके हैं तो नामकरण के वजह से उनके लिए सबसे बड़ी समस्या अपने सभी दस्तावेजों में नाम को बदलने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी जिसमें आधार कार्ड बैंक पासबुक वोटर आईडी ड्राइवरी लाइसेंस राशन कार्ड रसोई गैस कनेक्शन बच्चों के स्कूल आई कार्ड से लेकर स्कूली दस्तावेज तक का बदलाव करना पड़ेगा जो कहीं से भी आसान नहीं दिखाई दे रहा है इसी कड़ी में चुनाव की तैयारी कर रहे स्थानीय नेता समाजवादी पार्टी से कपिल मुनि यादव वार्ड नंबर 36 जिसमें भलवरिया कजाकपुर मन हट सेदुली बेदुली समाहित किया गया है स्थानीय नेता कपिल मुनि यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 36 भलवरिया का नाम भी मिसाइल मैन अब्दुल कलाम व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर अब्दुल हमीद या संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से किया जाना चाहिए बलराम निषाद ने भी वार्ड नंबर 36 भलवरिया का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर किए जाने का आग्रह किया वैसे भी नगर निगम में आपत्तियों का दौर अभी भी जारी है नगर आयुक्त ने कहा है की जिसको भी कोई आपत्ति है वह नगर निगम में आकर दर्ज कराएं अभी भी उस पर विचार किया जा सकता है,,,
Related Articles
हज़रत इमाम हुसैन की याद में फल बांटा
गोरखपुर। हज़रत सैयदना इमाम हुसैन की याद में शुक्रवार को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के सदस्यों ने दरगाह हज़रत नक्को शाह धर्मशाला बाजार, गोरखनाथ पुल व दरगाह हज़रत मुबारक खां शहीद नार्मल के पास जरूरतमंदों में फल बांट कर दुआएं ली। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने कहा कि हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व उनके जांनिसार […]
इमामों की तनख़्वाह बढ़वाने को लेकर बहरामपुर में हुई बैठक
गोरखपुर। गुलाम-ए-मुस्तफा तहरीक के बैनर तले शनिवार को मस्जिदों के इमामों की तनख़्वाह बढ़वाने को लेकर उलेमा व अवाम की बैठक फातिमा मंजिल बहरामपुर में हुई। तहरीक के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी ने मांग किया कि अवाम और मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली इमामों की तनख़्वाह बढ़ाएं। इमामों का चार से पांच हजार रुपये में गुजारा […]
शब-ए-मेराज आज, होगी इबादत व तिलावत
गोरखपुर। इस्लाम धर्म के मुबारक महीनों में से एक रजब का महीना चल रहा है। इस महीने की 27वीं शब को ‘शब-ए-मेराज’ कहा जाता है। 11 मार्च की रात ‘शब-ए-मेराज’ की रात है। इस रात पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की अल्लाह से मुलाकात हुई थी। अरबी में ‘शब’ का अर्थ रात है अर्थात […]
