हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली बुलाया। गुजरात प्रकरण के एकदम बाद जयराम ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाने के इस घटनाक्रम ने प्रदेश के राजनेताओं को चौंका दिया है।
देश की ख़बरें
मूसलाधार बारिश और सैलाब से पीड़ित जनता को फौरी राहत देने के लिए जमाअते इस्लामी हिन्द महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री महाराष्ट्र से मुतालबा
मुंबई: जमाअते इस्लामी हिंद महाराष्ट्र के अध्यक्ष रिजवानुर्रहमान खान ने मुख्यमंत्री महाराष्ट्रा को एक पत्र लिख कर मूसलाधार बारिश और सैलाब से किसानों की फसल की बर्बादी और बड़े पैमाने पर देहातों, शहरों और अतराफ़ में होने वाली तबाही के कारण आम जनता को होने वाली तकलीफों की ओर तवज्जो दिलाई है।पत्र में लिखा गया […]
केजरीवाल फिर से चुने गए आप के राष्ट्रीय संयोजक
नई दिल्ली, 12 सितंबर (यूनीवार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है।आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को संपन्न हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अरविंद केजरीवाल को […]
राजस्थान लाॅयर्स गोल्फ टूर्नामेंट में मोहम्मद शमीम रहे विजेता
जयपुर: 12 सितंबर, हमारी आवाज़ (युनीवार्ता) राजस्थान लॉयर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अधिवक्ता मोहम्मद शमीम विजेता रहे।रामबाग गोल्फ क्लब पर आयोजित इस टूर्नामेंट में सीनियर अधिवक्ता आर के माथुर एवं मनीष कुमावत एडवोकेट उपविजेता,लांगेस्ट ड्राइव के विजेता अधिवक्ता संदीप माथुर एवं नियरेस्ट टी पिन के विजेता अधिवक्ता सुनील मल्होत्रा रहे हैं।
कल अकेले शपथ लेंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मंत्रियों का चयन बाद में
गांधीनगर :12 सितंबर, हमारी आवाज़(युनीवार्ता) गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कल राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने श्री पटेल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि श्री पटेल कल अकेले ही शपथ लेंगे। […]
