चुनावी हलचल दिल्ली

केजरीवाल फिर से चुने गए आप के राष्ट्रीय संयोजक

नई दिल्ली, 12 सितंबर (यूनीवार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है।
आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को संपन्न हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुनने के साथ ही सर्व सम्मति से वरिष्ठ नेता पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का कार्यकाल पाँच साल का होगा।उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की कल डिजिटल माध्यम से नेशनल काउंसिल की बैठक हुई थी। यह बैठक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में 34 नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने गए थे। इन कार्यकारिणी सदस्यों में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम, राघव चड्ढा, आतिशी, राखी बिड़लान आदि के नाम शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *