गोरखपुर

ईद मिलादुन्नबी: रंगबिरंगी लाइटों से सजने लगी मस्जिदें, इस्लामी झंडों की खूब हो रही बिक्री

गोरखपुर। आगामी सोमवार 16 सितंबर को पड़ने वाले ईद मिलादुन्नबी त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की तमाम मस्जिदें रंगबिरंगी लाइटों व इस्लामी झंडों से सजाई जा रही हैं। मुस्लिम बाहुल्य गली मोहल्लों को इस्लामी झंडों व रंगबिरंगी झंडियों से सजाने की तैयारी चल रही है। रविवार को ईद मिलादुन्नबी त्योहार की पूर्व संध्या […]

गोरखपुर

मां की गोद बच्चे का पहला मदरसा व स्कूल : सैयद गुलज़ार इस्माईल

छोटे काजीपुर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी गोरखपुर। एक पढ़ी लिखी मां की गोद से पढ़ी लिखी औलाद समाज को मिल सकती है। मां की गोद बच्चे के लिए सबसे पहला मदरसा व स्कूल है, इसलिए उसका पढ़ा लिखा होना बेहद जरूरी है। किसी दानिश्मंद का कौल है कि एक औरत को तालीम दे देना एक यूनिवर्सिटी […]

गोरखपुर

प्रसिद्ध धर्मगुरु सैयद गुलजार इस्माईल वास्ती आज करेंगे संबोधित

गोरखपुर। गौसिया नौजवान कमेटी की ओर से गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर के पास मंगलवार 10 सितंबर को रात 8:30 बजे से ईद मिलादुन्नबी जलसा होगा। यह जानकारी मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने दी है। मुख्य अतिथि मसौली शरीफ़ बाराबंकी के प्रसिद्ध धर्मगुरु पीरे तरीकत अल्लामा सैयद शाह गुलज़ार इस्माईल वास्ती क़ादरी व विशिष्ट अतिथि मुंबई […]

गोरखपुर

पैग़ंबरे इस्लाम के मूए मुबारक की जियारत करवाई गई

पैगंबरे इस्लाम पूरी दुनिया के लिए रहमत व रहनुमा बनकर तशरीफ लाए : मौलाना जहांगीर गोरखपुर। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि के मूए मुबारक (पवित्र बाल) की जियारत सलातो सलाम के बीच रविवार को दीवान बाजार स्थित ख्वाजा नासिर अली के मकान पर बाद नमाज ज़ोहर करवाई गई। हम्द व नात मौलवी मो. दारैन […]

गोरखपुर

पैगंबरे इस्लाम के जरिए महिलाओं को मिला सम्मान व अधिकार : मुफ्तिया गाजिया

तुर्कमानपुर में महिलाओं की ईद मिलादुन्नबी महफ़िल गोरखपुर। रविवार को मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में महिलाओं की 11वीं महाना ईद मिलादुन्नबी महफ़िल हुई। अध्यक्षता ज्या वारसी ने की। संचालन अदीबा ने किया। मुख्य वक्ता मुफ्तिया गाजिया ख़ानम ख़ानम अमजदी ने कहा कि क़ुरआन फरमा रहा है कि अगर कामयाबी चाहिए तो पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु […]

गोरखपुर मध्य प्रदेश शिक्षा शैक्षिक संस्थानों से

गोरखपुर की बेटी श्वेता सिंह ने पीएचडी से किया शहर का नाम रोशन

इंदौर, 5 सितंबर। गोरखपुर की प्रतिभाशाली बेटी श्वेता अजय कुमार सिंह ने रेनसेंस यूनिवर्सिटी, इंदौर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करके शहर का नाम रोशन किया है। डॉ. श्वेता ने अपने शोध कार्य में ‘भारतीय फैशन पर आदिवासियों के फैशन के प्रभाव’ का गहराई से अध्ययन किया है। उनके इस महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए […]

गोरखपुर

पैग़ंबरे इस्लाम से मुहब्बत की दलील है ईद मिलादुन्नबी की खुशी: हाजी आज़म अत्तारी

गौसिया मस्जिद अंधियारी बाग में सजी महफ़िल, बांटा लंगर गोरखपुर। दावते इस्लामी इंडिया की ओर से ‘इस्तकबाले माह-ए-मीलाद’ नाम से गौसिया मस्जिद अंधियारी बाग में महफ़िल का आयोजन हुआ। कुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी जव्वाद ने की। नात-ए-पाक आदिल अत्तारी ने पेश की। मुख्य वक्ता हाजी मो. आज़म अत्तारी ने कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद […]

गोरखपुर

रबीउल अव्वल का चांद दिखा, ईद मिलादुन्नबी 16 सितंबर को

गोरखपुर। बुधवार को इस्लामी माह रबीउल अव्वल का चांद भारत के अन्य राज्यों में देखा गया। हालांकि गोरखपुर जिले में चांद नज़र नहीं आया। चांद की तस्दीक मिलने के बाद उलमा किराम ने इस्लामी माह रबीउल अव्वल के चांद का ऐलान किया। रबीउल अव्वल की पहली तारीख़ गुरुवार 5 सितंबर को है। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत […]

गोरखपुर

उर्दू अदब की तरक्की के लिए सम्मेलन 8 से, जुटेंगे बुद्धिजीवी

गोरखपुर। शहर में 8 से 11 सितंबर तक उर्दू साहित्यकार व उर्दू से मुहब्बत रखने वाले एक जगह जमा होंगे। उर्दू की तरक्की के लिए विचार विमर्श होगा। काव्य संग्रह का विमोचन, संगोष्ठी व उर्दू निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साजिद अली मेमोरियल कमेटी के सचिव महबूब सईद हारिस ने बताया […]

गोरखपुर

आज देखा जाएगा रबीउल अव्वल शरीफ़ का चांद

गोरखपुर। इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ़ का चांद बुधवार 4 सितंबर की शाम देखा जाएगा। चांद नज़र आने या चांद देखे जाने की गवाही मिलने पर उलमा किराम ईद मिलादुन्नबी (पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिवस) की तारीख़ का ऐलान करेंगे। यह जानकारी मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी ने दी है। उन्होंने बताया […]