गोरखपुर। दसवीं मुहर्रम को मियां बाजार स्थित मियां साहब इमामबाड़े में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। लोग हज़रत सैयद रोशन अली शाह की मजार, सोने-चांदी, लकड़ी की ताजिया और धूनी का दीदार करने के साथ ही मेले में सामान की खरीदारी करते दिख रहे हैं। मेला तीजा तक जारी रहेगा। मेले में सत्तर से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। उप्र के तमाम मंडलों के साथ अन्य प्रदेशों से दुकानदारों ने यहां दुकानें लगाई हुई हैं। इमामबाड़ा इस्टेट पूरी तरह रौशनी में नहा रहा है। मेले में क्राकरी, लकड़ी, श्रृंगार के आइटम उम्दा हैं। बच्चे विभिन्न प्रकार के झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं। हलुआ पराठा की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। मेला सभी मजहबों के मानने वालों से गुलजार हैं। यहां लोग मन्नतें मांग रहे है। मेले का लुत्फ उठा रहे हैं।
Related Articles
कानूनगो, लेखपाल करने गए पैमाइश भूमि माफियाओं ने चलाई लाठियां
गोरखपुर। चिलवाताल थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर टोला दुर्गापुर में धारा 24 का पैमाइश करने गए कानूनगो लेखपाल के कार्यों में भू माफियाओं बाधा उत्पन्न कर पैमाइश करवा रहे तीन भाइयों को मारपीट कर किया घायल भागते समय गले में पहने पीला धातु चैन को मनवड़ छीन कर हुए रफूचक्कर जिसकी सूचना कानूनगो ने अपने […]
एमएसआई इंटर कॉलेज का चार दिवसीय वार्षिक सीरतुन्नबी जलसा 28 से
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में 28, 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को वार्षिक सीरतुन्नबी जलसा आयोजित किया जाएगा। जिसमें छात्रों के बीच स्थानीय और राज्य स्तरीय किरात, नात, तकरीर, इस्लामी क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। पिछले कुछ वर्षों से वाद-विवाद, पेंटिंग, साइंस क्विज और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिताएं भी शुरू की गई हैं ताकी […]
उर्स-ए-आला हज़रत पर होगा जलसा, पोस्टर जारी| बांटा जाएगा लंगर
गोरखपुर। चौदहवीं व पंद्रहवीं सदी हिजरी के मुजद्दिदे आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां अलैहिर्रहमां का 103वां उर्स-ए-पाक शहर की मस्जिदों, मदरसों व दरगाहों में 3 से 5 अक्टूबर तक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर के पास 3 व 4 अक्टूबर को आला हज़रत इमाम अहमद रजा खां अलैहिर्रहमां […]


