गोरखपुर। दसवीं मुहर्रम को मियां बाजार स्थित मियां साहब इमामबाड़े में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। लोग हज़रत सैयद रोशन अली शाह की मजार, सोने-चांदी, लकड़ी की ताजिया और धूनी का दीदार करने के साथ ही मेले में सामान की खरीदारी करते दिख रहे हैं। मेला तीजा तक जारी रहेगा। मेले में सत्तर से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। उप्र के तमाम मंडलों के साथ अन्य प्रदेशों से दुकानदारों ने यहां दुकानें लगाई हुई हैं। इमामबाड़ा इस्टेट पूरी तरह रौशनी में नहा रहा है। मेले में क्राकरी, लकड़ी, श्रृंगार के आइटम उम्दा हैं। बच्चे विभिन्न प्रकार के झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं। हलुआ पराठा की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। मेला सभी मजहबों के मानने वालों से गुलजार हैं। यहां लोग मन्नतें मांग रहे है। मेले का लुत्फ उठा रहे हैं।
Related Articles
गोरखपुर: मुफ्ती-ए-शहर के सिर सजी खिलाफत व इजाज़त की दस्तार
गोरखपुर। अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद, हुमायूंपुर उत्तरी में घोसी, मऊ के पीरे तरीकत अल्लामा मुफ्ती रिज़वान अहमद शरीफी ने मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर) को सिलसिला-ए-क़ादरिया रज़विया की तमाम खिलाफत व इजाज़त अता फरमाई और दस्तार बांधी। उन्होंने मुसलमानों को शरीयत पर अमल करने, पांच वक्त की फर्ज नमाज वक्त से अदा करने की नसीहत की। […]
कर्बला के शहीदों की याद में लबों पर जारी ‘या हुसैन’ की सदा
इमाम हसन व इमाम हुसैन जन्नती जवानों के सरदार मुहर्रम की 7वीं तारीख़ को यजीदियों ने पानी पर रोक लगाई अकीदतमंदों में बंटा लंगर-ए-हुसैनी व शर्बत मस्जिदों व घरों में जारी ‘जिक्रे शहीद-ए-कर्बला’ महफिल गोरखपुर। मुहर्रम की 7वीं तारीख़ को मस्जिदों व घरों में हज़रत सैयदना इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों की याद में महफिलों […]
जिले को सेहतमंद बनाने में मददगार बनेंगे धर्मगुरू
धर्मगुरुओं और मदरसा शिक्षकों का किया गया संवेदीकरणकोविड व्यवहार, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण और संचारी रोगों के बारे में दी गयी जानकारी गोरखपुर, 18 जून 2022 जिले को सेहतमंद बनाये रखने में जनजागरूकता के जरिये धर्मगुरू मददगार बनेंगे । इस संबंध में दो दर्जन से अधिक धर्मगुरूओं व मदरसा शिक्षकों को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ […]
