गोरखपुर-रामगढ़ ताल थाना की पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को रामगढ़ ताल थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि वांछित योगेंद्र सिंह उर्फ जोगिंदर सिंह पुत्र राम प्यारे निवासी तारामंडल रोड बुध विहार पार्ट बी कॉलोनी निकट कलश चिकित्सालय थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर स्थाई पता ग्राम पकड़ी पोस्ट पचपेड़वा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 45 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आप को बता दें कि आरोपियों पर धारा मु० अ० स० 288/22 धारा 376 आईपीसी के मुकदमा दर्ज किया गया था। रामगढ़ ताल थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चिड़ियाघर चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने अपने हमराह आरक्षी सचिन कुमार वर्मा के साथ रविवार को मुखबिर की सूचना पर इन्हें रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र स्थित रामपूर हनुमान मंदिर तिराहा के पास से वांछित को गिरफ्तार किया गया। इस अभियुक्त के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तब से ये घर से फरार था।रविवार को दुष्कर्म व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
दीन का इल्म हासिल कर दीन-ए-इस्लाम के साथ रिश्ता मजबूत करें
पचपेड़वा में सजी दीनी महफ़िल गोरखपुर। चक्शा हुसैन पचपेड़वा में मंगलवार देर रात दीनी महफ़िल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी मो. हुसैन ने किया। नात-ए-पाक मौलाना शादाब अहमद रज़वी ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी (नायब क़ाज़ी) ने कहा कि हालात से मायूस होने के बजाए जरूरी है कि उसे बदला जाए। […]
रहमतनगर में सामूहिक रोजा इफ्तार आज व कल
रहमतनगर में सामूहिक रोजा इफ्तार आज व कल
मियां साहब इमामबाड़ा ऐतिहासिक इमारत ही नहीं इतिहास का जीवंत दस्तावेज भी है
गोरखपुर। मियां बाजार स्थित मियां साहब इमामबाड़ा इस्टेट की ऐतिहासिक इमारत इतिहास का जीवंत दस्तावेज है। यह इमामबाड़ा सामाजिक एकता व अकीदत का केंद्र है। यह हिंदुस्तान में सुन्नियों संप्रदाय का सबसे बड़ा इमामबाड़ा है। इमामबाड़े के दरो दीवार व सोने-चांदी की ताजिया में अवध स्थापत्य कला व कारीगरी रची बसी नज़र आती है। इमामबाड़ा […]
