मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पढ़ने वाले होनहार छात्र मोहम्मद अरशद रज़ा (करीब 23 साल उम्र) का लखनऊ में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया है। मरहूम अरशद रज़ा आलिम की पढ़ाई कर रहे थे और जल्द उनकी दस्तारबंदी भी होने वाली थी। वह कुशीनगर जिला के रहने वाले थे।उनके इंतकाल से शिक्षकों व छात्रों में ग़म का माहौल है। उनकी तबीयत इसी माह में बिगड़ी थी। पहले गोरखपुर में इलाज हुआ फिर लखनऊ में लेकिन उन्हें बचाया न जा सका। तमामी हज़रात से गुजारिश है कि मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करें।
Related Articles
इमाम हसन व मुजद्दिद अल्फसानी को शिद्दत से किया गया याद
गोरखपुर। हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु के शहादत दिवस व इमाम रब्बानी मुजद्दिद अल्फसानी हज़रत शैख़ अहमद फ़ारूक़ी सरहिन्दी अलैहिर्रहमां के उर्स-ए-मुबारक पर बुधवार को घरों में कुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी की गई। तुर्कमानपुर में महफिल दुआ-ए-शिफा हुई। क़ुरआन ख़्वानी की गई। क़सीदा बुर्दा शरीफ व क़सीदा गौसिया पढ़ा गया। खत्मे […]
नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया झाड़ू
गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नगर निगम को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया झाड़ू सड़कों पर चलाया सफाई अभियान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 जुलाई को गोरखपुर आगमन से पहले महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारी […]
मिसाल: मदरसे के छात्र नूरुद्दीन ने सीखी फर्राटेदार अंग्रेजी तो मिला दो लाख रुपये सैलरी का पैकेज
गोरखपुर। दिल में ज़ज़्बा, लगन और मेहनत हो तो कामयाबी कदम चूमती है। इसे साबित किया है मदरसे से पढ़ाई पूरी करने वाले 22 वर्षीय मौलाना नूरुद्दीन निज़ामी ने। उन्होंने मदरसे से तालीम हासिल की। अंग्रेजी सीखने की जद्दोजहद की। एक साल लगातार मेहनत करके फर्राटेदार अंग्रेजी सीखी। अंग्रेजी लिखने, पढ़ने व बोलने में महारत […]
