गोरखपुर। ईद की खरीदारी में तेजी है। शाह मारुफ, घंटाघर, उर्दू बाज़ार, रेती, गीता प्रेस, गोलघर से ईद के लिए खरीदारी हो रही है। सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रेती चौक मदीना जामा मस्जिद स्थित एएवन क्लॉथ हाउस के फ़ज़ल इब्राहिम ने बताया कि ईद व लग्न के मद्देनजर महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। गर्मी की वजह से कॉटन का नार्मल सूट 500 से 600 रुपए में बिक रहा है। पैंट सूट की बहुत मांग है। जो करीब 900 से 1000 रुपए में आ रहा है। शरारा व गरारा 700 से 1000 रुपए में बिक रहा है। रेती के मो. फैजान ने बताया कि दुपट्टा वैराइटी में चौरस शीशा, मल्टी झालर, बनारसी दुपट्टा, फूलकारी दुपट्टा, चाइना फुन्दा, टिशू मल्टी दुपट्टा, काटन फुन्दा, राजस्थानी दुपट्टा, चंदेरी दुपट्टा, बंधेज दुपट्टा, काटन बंजारा, कॉटन प्रिंट दुपट्टा, नेट वेडिंग अलग-अलग रेंज में बिक रहा है। लैगी वैराइटी में मैकलीन लैगी, साहिबा कट आदि, प्लाजो वैराइटी में चिकन प्लाजो, रेयान प्लाजो, काटन प्लाजो, प्लेन प्लाजो, लेडीज पैंट वैराइटी में स्टेजुबल पैंट, रेयान पैंट, जैगीस पेंट, कॉटन पेंट, पेंट प्लाजो की बिक्री हो रही है। सलवार वैराइटी में चिकन सलवार, कॉटन सलवार, रेयान सलवार बिक रही है।
Related Articles
गोरखपुर: मस्जिदों में अदा की नमाज़, पढ़ा क़ुरआन
गोरखपुर। शहर की मस्जिदें नमाज़ियों से भरी नजर आईं। रातभर लोग नफिल नमाज़ें पढ़ते रहे। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत की मीठी आवाजें गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, रहमतनगर जामा मस्जिद, नूरी जामा मस्जिद अहमद नगर चक्शा हुसैन, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, मदीना मस्जिद रेती, रसूलपुर जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर सहित शहर […]
नमाज़ इंसान को हर बुराई से दूर रखती है : कारी हामिद
पैग़ंबर-ए-आज़म की यौमे पैदाइश पर खूब खुशियां मनानी चाहिए : अली अहमद महफिल-ए-मिलादुन्नबी का तीसरा दिन गोरखपुर। रविवार को ‘महफिल-ए-मिलादुन्नबी’ के तीसरे दिन बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद ने कहा कि क़ुरआन-ए-पाक में है कि “बेशक अल्लाह का बड़ा एहसान हुआ मुसलमानों पर कि उनमें उन्हीं में से एक रसूल (हज़रत मोहम्मद […]
‘रन फॉर टाइगर’ में बाघ बचाने को दौड़ी गोरक्षनगरी
गोरखपुर।विश्व बाघ दिवस (29 जुलाई)के उपलक्ष्य में गुरुवार को पहली बार गोरक्षनगरी वासी राष्ट्रीय पशु ‘बाघ’ को बचाने का संकल्प लेते हुए ‘रन फॉर टाइगर’ में दौड़े। पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार से प्राणी उद्यान के रेस्टहाउस तक तकरीबन दो किलोमीटर लम्बी दौड़ को राज्य के अपर प्रमुख वन संरक्षक टाइगर प्रोजेक्ट कमलेश कुमार […]
