गोरखपुर। ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ आदि स्थानों पर सेवईयों का बाज़ार पूरी तरह से सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटीज की सेवईयां मौजूद हैं, जो क्वालिटीज़ और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। बाहर व आसपास के इलाकों से लोग खरीदारी करने शहर आ रहे हैं। उर्दू बाज़ार स्थित ताज सेवई सेंटर के मोहम्मद कैस व मोहम्मद आरिफ़ ने बताया कि उनके यहां छड़ व सादी सेवई 60 रू. किलो, छत्ते वाली सेवई 80 रू. किलो, किमामी सेवई 100 व 120 रू. किलो, बनारसी 140 व 160 रू. किलो, भुनी सेवई 140 रू. किलो, लाल लच्छा 150 से 200 रू. किलो, सफेद लच्छा 100 व 120 रू. किलो, बनारसी लच्छा 160 रू. किलो, सूतफेनी 200 रू. किलो, रूमाली 120 रू. किलो, दूध फेनी 160 रू. किलो में बिक रही है। ताज मो. उर्फ कैस की मानें तो इस समय सबसे ज्यादा मांग में बनारसी किमामी सेवई है, जो हाथों हाथ बिक जा रही है।
Related Articles
इमाम हुसैन की याद में जमुनहिया बाग में बांटा गया मीठा चावल व बिरयानी
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] गोरखपुर। जमुनहिया बाग में गुरुवार को हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु की याद में फातिहा ख्वानी हुई। सैकड़ों अकीदतमंदों में मीठा चावल व बिरयानी बांटी गई। इस मौके पर हाजी रईस अहमद, आसिफ महमूद, आमिर, आकिब, फरहान खान, हारून, आतिफ, हस्सान, हादी, हमजा, अली आदि मौजूद […]
काव्य-संग्रह ‘नेक्टर ऑफ लाइफ’ का विमोचन
गोरखपुर। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल बरगदवा के अंग्रेजी शिक्षक मोहम्मद गुलरेज ख़ान व यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर अजय सिंह रचित काव्य-संग्रह ‘नेक्टर ऑफ लाइफ’ का विमोचन बुधवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों की उपस्थिति में हुआ। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल के निदेशक अर्जुन वैभव श्रीवास्तव, सचिव शिप्रा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तुषार नंदी, डीएवी […]
बकरीद 10 जुलाई को अकीदत व रवायत के मुताबिक मनाई जाएगी
गोरखपुर। मौसम साफ न होने की वजह से जिलहिज्जा माह का चांद जिले में नहीं दिखा। देश के अन्य प्रदेशों से चांद की तस्दीक होने के बाद तंज़ीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी के मुफ्ती खुर्शीद अहमद मिस्बाही (काजी-ए-शहर) मुफ्ती अख़्तर हुसैन मन्नानी (मुफ्ती-ए-शहर), मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी (नायब काजी) व मुफ्ती मुनव्वर रज़ा ने […]

